hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़

दो अलग-अलग प्रकरण में तीन शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी के दो नग मोटर सायकल बरामद 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा , प्रार्थीगणों ने दिनांक 25.04.2024 एवं दिनांक 13.06.2024 को अपने-अपने मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक सीजी 09 JG 1842 एवं मोटर सायकल स्पलेन्डर प्रो क्रमांक सीजी 07 AB 0518 को नवीन बाजार कवर्धा में खड़ा किया था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 437/2024 धारा 379 भादवि एवं अपराध क्रमांक 438/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्व कर अज्ञात चोरो की जांच पतासाजी की जा रही थी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार(भा.पु.से.), अति.पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राईम) श्री प्रतीक चतुर्वेदी के द्वारा आरोपी पतासाजी एवं चोरी की वारदात रोकने हेतु पूर्व में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था। निर्देशो का पालन करते हुए थाना एवं सायबर सेल की विशेष टीम गठित किया गया, टीम द्वारा आस-पास पतासाजी किया गया पतासाजी दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पता चला कि आरोपीगण (1) राजा सारथी पिता संतोष सारथी उम्र 19 साल साकिन लोहारानाका भाजपा कार्यालय के पीछे कवर्धा थाना कवर्धा (2) संजय धुर्वे पिता धूरसिंह धुर्वे उम्र 21 साल साकिन जुनवानी थाना कवर्धा एवं अपचारी बालक द्वारा नवीन बाजार कवर्धा से दोनों मोटर सायकल चोरी करना पाया गया,जिन्हे विधिवत पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर चोरी गये मोटर सायकल बरामद किया गया है।

प्रकरण में आरोपीगण एवं विधि विरूद्व संघर्षरत बालक के विरूद्व विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। भविष्य में पूरे जिले में किसी भी प्रकार की चोरी या अन्य वारदात में शामिल होने पर कवर्धा पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच कर आरोपियों के विरूद्व कार्यवाही होगी।

इस कार्य में प्र.आर. – सुनील माहिरे,बालक दास टंडन, चुम्मन साहूआर.- गज्जू राजपूत,अमित गौतम,शैलेन्द्र निषाद,उमाशंकर साहू,विलकेश कोसरिया,सुनील चंद्रवंशी का योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

कुई-कुकदुर के वनांचल क्षेत्र में निवासरत परिवारों की सुविधा के लिए भावना बोहरा ने शुरू की निशुल्क एम्बुलेंस सेवा

hindmedianews

जब गांव के ऋषिकेश ने 12 का पहाड़ा सुनाया तो प्रभावित होकर कलेक्टर ने उपहार में दिया उसे अपना पेन

Admin

ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किया भूमिपूजन , बूथ अध्यक्ष ईश्वर साहू, एवम भाजपा नेत्री संध्या अजेंद्र साहू रहे मौजूद

Chunesh Sahu

ग्राम गोइन्द्री में 08 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

rakeshbhaskar

धमतरी फैशन शो में जिले की सावित्री निषाद बनीं ‘प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़’

Chunesh Sahu

सौर सुजला योजना बनी के किसानों के लिए वरदान, वन क्षेत्र बारनवापारा के 1222 किसानों को सोलर पम्प से मिली सिंचाई सुविधा

Sakshi Bansod