hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

केशलीगोड़ान में किया गया स्वयं और समाज के लिए योग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पण्डरिया- बिरकोना संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय केशली गोड़ान में 10वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसका विषय था “स्वयं और समाज के लिए योग” योगासन एक परिवर्तनकारी अभ्यास है, जो मन और शरीर के सामंजस्य, विचार और क्रिया के बीच संतुलन तथा संयम और पूर्ति की एकता का प्रतिनिधित्व करता है। योग दिवस का मनाने की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी, 27 सितंबर 2014 को भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में इंटरनेशनल योगा डे मनाने के लिए प्रस्ताव रखा था, जिसके तहत साल में किसी भी एक दिन को योग दिवस के रूप में मनाने की मांग की गई इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया।पंचांग के अनुसार 21जून को उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म सक्रांति कहते हैं। ग्रीष्म सक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। दक्षिणायन होने पर सूर्य का तेज कम हो जाता है, जिससे वातावरण अशुद्ध हो जाता है, कीटाणु उत्पन्न होने लगते हैं, रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता कम हो जाती है, ऐसे में अध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने और तन मन को स्वस्थ रखने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत 21जून 2015 में हुई थी‌। 21 जून 2015 को पहली बार पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया गया। योग दिवस पर प्रतिवर्ष एक थीम को लेकर आयोजन किया जाता है, इस वर्ष का विषय स्वयं और समाज के लिए योग थीम को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में सफाई कर्मचारी, रसोईया, स्कूली छात्र-छात्राएं, शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे, शिक्षक सत्येंद्रनाथ प्रताप सिंह चांदसे, लता चांदसे, माध्यमिक शाला के शिक्षक शेखलतीफ खान, रामायण प्रसाद ओग्रे, तुलसी धुर्वे, गणेश धुर्वे ,मनोज धुर्वे सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

श्री गणेश उत्सव महाराष्ट्र मंडल भिलाई सेक्टर. 4. मे संगीत संध्या कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ..

Chunesh Sahu

*RTI के तहत जानकारी देने अधिकारी के छूट रहे पसीने…* आवेदकों को दबाने का किया जा रहा प्रयास…. चर्चाएं व्याप्त

Chunesh Sahu

आवासपारा में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या से राहत,

rakeshbhaskar

कवर्धा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अकबर ने हजारों की भीड़ भरी सभा में जनता से मांगा आर्शीवाद

hindmedianews

CM का बस्तर में ‘जनजातीय जोहार’: परंपरा, गौरव और विकास का संदेश

Sakshi Bansod

एंटी स्नेयर वॉक फॉर कॉम्बेटिंग वाईल्डलाइफ क्राईम” विषय पर वृत्त स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Sakshi Bansod