hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*आरक्षित वर्ग के विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु स्थाई कमेटी की बैठक अतिशीघ्र बुलाई जाए–आर एन ध्रुव* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातीय एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण ) अधिनियम 1994 (क्र 21 सन 1994) की धारा 17(1 ) के प्रावधानों के तहत स्थाई समिति का गठन माननीय श्री रामविचार नेताम जी मंत्री आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्षता में किया गया है।

आठ सदस्यों की कमेटी में माननीय श्रीमती गोमती साय विधायक , माननीय गुरु खुशवंत साहेब विधायक, श्री गजेंद्र यादव विधायक, आई ए एस रहते हुए प्रशासनिक जानकार गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, माननीय श्रीमती संगीता सिंह विधायक, सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग सदस्य सचिव होंगे व सचिव छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग सदस्य सचिव होंगे।

कमेटी छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण ) अधिनियम 1994 और उसके अधीन बनाए गए नियमों की उपबंधों के क्रियान्वयन का पुनर्विलोकन कर सकेगी।कमेटी उक्त अधिनियम और उसके अधीन बनाए गए नियमों के उपबंधों के क्रियान्वयन एवं आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उपायो का सुझाव देगी एवं ऐसे अन्य कृत्य जो राज्य सरकार समय-समय पर समिति को सौंप जाएंगे।

अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के साथ आ रही व्यापक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल कमेटी की बैठक बुलाए जाने की मांग किए है। जिससे सभी आरक्षित वर्ग के साथ भर्ती, पदोन्नति,फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारियों के खिलाफ कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार के अन्याय अत्याचार का निराकरण शीघ्र हो सके।

संबंधित पोस्ट

धमतरी में उर्वरक कालाबाजारी पर कलेक्टर की सख्ती, कई दुकानों पर कार्रवाई कृषि विभाग की छापेमार कार्यवाही, लाइसेंस निलंबन से नोटिस तक सख्त कदम”

Chunesh Sahu

*जिला में हुए भव्य शिवमहापुराण में यश पोल्ट्री फार्म द्वारा किया गया सहयोग प्रदान..*

Chunesh Sahu

जानिए कब ,क्यों मनाया जाता है विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 

hindmedianews

रंग संगीत चैप्टर 3 का आयोजन रविवार को* *युवा कवि हीरामणि वैष्णव को इस वर्ष का नेताजी आनंद सिंघानिया स्मृति छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान व वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज को मिलेगा सरस्वती साहित्य सम्मान*

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री के आने से पहले बड़ी शिकायत? करोड़ों की पानी टंकियां बंद, ग्रामीणों को बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा, मुंगेली लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही उजागर, शिव सेना ने जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन

rakeshbhaskar

कबीरधाम पुलिस के पांच उप. निरीक्षकों को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दी गई

hindmedianews