hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

बर्ड सर्वे की तैयारी जोरों पर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा , भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा अंतर्गत पहली बार 8 जून से 10 जून तक बर्ड सर्वे का आयोजन किया जा रहा है। इसके संबंध में विज्ञापन पूर्व में ही जारी किया जा चुका है एवं इसमें भाग लेने हेतु इच्छुक व्यक्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक भी जारी किया गया था जिसका उपयोग करते हुए कुल 166 व्यक्तियों द्वारा रजिस्ट्रेशन पूर्ण किया गया है। पूरे भारत वर्ष से पक्षी प्रेमियों द्वारा भोरमदेव बर्ड सर्वे में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 19 मई रखी गई थी। 
भोरमदेव अभ्यारण्य द्वारा बर्ड सर्वे हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें समस्त पक्षी प्रेमियों जिनके द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी को ग्रुप में शामिल किया गया है। इस हेतु समस्त आवेदकों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शुल्क जमा करने हेतु आवश्यक बैंक विवरण उपलब्ध कराया गया है। शुल्क जमा करने के उपरांत ही भोरमदेव बर्ड सर्वे में भाग लिया जा सकता है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2024 रखी गई है। अब तक लगभग 40 पक्षी प्रेमियों के द्वारा शुल्क जमा किया जा चुका है। भोरमदेव अभ्यारण्य के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भी बर्ड सर्वे हेतु आवश्यक तैयारियां जोर-जोर से की जा रही हैं।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधानसभा के विकास एवं सेवा का परम सौभग्य देने के लिए आप सभी मेरे परिवारजनों को मैं प्रणाम करती हूँ : भावना बोहरा

hindmedianews

जांजगीर-चांपा में सनसनी: प्रेमिका की जगह भाई पहुंचा, युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

hindmedianews

प्रत्याशी नीलकंठ को धान भेंट कर दिए आशीर्वाद, कर्ज माफी को लेकर थाम रहे दामन कांग्रेस का 

hindmedianews

सरपंच,सचिव समीक्षा बैठक जनपद पंचायत गुंडरदेही जिला बालोद छत्तीसगढ़

Chunesh Sahu

EPISODE_01 *जिला में बढ़ती गौ तस्करी के मामलों में नहीं हो रही कार्यवाही.* *एक डेयरी संचालक ऐसा भी जो पड़ोसी जिलों से भी करता है गौ वंशों की तस्करी…* जिम्मेदार मौन…..

Chunesh Sahu

गन्ना किसानो के 80 करोड़ का भुगतान आख़िर कब करेगी भाजपा सरकार, कांग्रेसियों ने कारखाना प्रबंधन को सौपा ज्ञापन

hindmedianews