hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोराताल पहुंचकर सड़क हादसे में मृत पुलिस जवान को दिए श्रद्धांजलि

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा ,उप-मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कवर्धा क्षेत्र के ग्राम जोराताल पहुंचकर दिवंगत पुलिस जवान नेतराम सिंह धुर्वे को श्रद्धांजलि अर्पित की। पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम सिंह धुर्वे की बीती रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जब वे ड्यूटी कर कवर्धा लौट रहे थे। उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री धुर्वे के परिवार जनों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की। 
ज्ञात हो कि सोमवार रात कवर्धा के पास सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों के साथ एक ही स्थान पर एक के बाद एक तीन एक्सीडेंट हुए। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे ड्यूटी कर वापस कवर्धा लौट रहे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनके एक्सीडेंट की सूचना पर सिटी कोतवाली से पुलिस टीम मदद के लिए पहुंची, लेकिन तेज बारिश के कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया और कोतवाली पुलिस की गाड़ी भी ट्रक से टकरा गई। इसके बाद डायल 112 वाहन मौके पर पहुंचा, उसमें सवार पुलिस के जवान गाड़ी से नीचे उतरते उससे पहले ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से ठोक दिया। इस तरह उसी स्थान पर एक के बाद एक तीन दुर्घनाओं में आरक्षक नेतराम धुर्वे की मृत्यु हो गई तथा एएसआई कौशल साहू, विजय कश्यप और डायल 112 के आरक्षक व ड्राइवर घायल हो गए।

संबंधित पोस्ट

*प्राकृतिक प्रेमी जितेंद्रमानसिंग साहू ने जन्मदिवस पर किया पक्षी बचाओ अभियान आगाज*

Chunesh Sahu

*मोदी है तो मुमकिन हो या न हो… लेकिन PMGSY के सड़कों में गड्ढा होना जरूर मुमकिन है…* *सड़क में तालाबनुमा गड्ढा…. टूटी रेलिंग… बेतहाशा बदबू…. थूकपॉलिश मरम्मत…*

Chunesh Sahu

*गुण्डरदेही में विकास कार्यों की सौगात : 2 करोड़ 40 लाख रुपए के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 2 करोड़ की नई घोषणा की

Chunesh Sahu

जिले के शिक्षक की अनोखी पहल

hindmedianews

PSC परिणाम : कुनकुरी के पारस शर्मा ने प्रदेश में हासिल किया पांचवां स्थान

Sakshi Bansod

*शिक्षक का योगदान जीवन में सदा स्मरणीय है : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर* *वेद कम्प्यूटर एजुकेशन सोसायटी में हुआ शिक्षक दिवस समारोह*

Chunesh Sahu