hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, न्याय ज़रूर मिलेगा – दीपक आरदे (लोकसभा सचिव)*

 

*ई.डी. ने झूठा व फर्जी केश बनाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया – चोवेन्द्र साहू (जिला अध्यक्ष बालोद)*

 

*देश की जनता इसका जवाब जरूर देगी – विनय गुप्ता(जिला सचिव)*

 

*2 साल में 1 हजार के उपर रेड,डेढ़ हजार अफसरों की टीम लगी 5 रुपए भी बरामद नही हुए – पंकज जैन(जिला मीडिया प्रभारी)*

 

*बालोद (गुंडरदही),शुक्रवार, 29 मार्च 2024*

 

बालोद (गुंडरदही) -आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुंडरदही को ज्ञापन सौंपा,ज्ञापन देने प्रमुख रूप से लोकसभा अध्यक्ष घनश्याम चंद्रकार,जिला अध्यक्ष चोवेंद साहू,जिला सचिव विनय गुप्ता,बालक साहू,चंद्रहास साहू समेत कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

आप नेताओ ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तत्काल रिहा करने की मांग की है तथा देश के लोकतंत्र व सविधान को बचाने राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग की है।

,आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कांकेर लोकसभा अध्यक्ष घनश्याम चंद्रकार ने कहा झूठे केस में 2 साल से सत्येंद्र जैन को और डेढ़ साल से मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर रखा है। अब उसी झूठे केस में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन भाजपा पिछले 2 साल में 1 हजार के ऊपर रेड करा चुकी है, डेढ़ हजार अफसरों की टीम लगी हुई है 5 रुपए भी बरामद नहीं हुए। 

 

दीपक आरदे लोकसभा सचिव ने कहा भाजपा को पता है मोदी को हटाने का काम अरविंद केजरीवाल ही करेगा। इसलिए आज अरविंद केजरीवाल को चुनाव-प्रचार से रोकना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल पर दबाव डालकर इंडिया गठबंधन को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल इनकी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं और न ही इनके सामने झुकने वाले हैं। 

 

आप जिला अध्यक्ष चोवेंद साहू ने कहा जिनको कोयला चोर बताते थे पीएम मोदी ने उनसे हज़ारों-करोड़ रुपए लिए और अगले दिन उनको टेंडर भी दे दिया। अब इनके सारे रिकॉर्ड सामने आ रहे हैं। मीडिया में इलेक्टोरल बॉन्ड की बात ना चले इसलिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लिया। भाजपा के कहने पर ईडी ने एक और अलग से नोटिस दिया जिसको लेकर अरविंद केजरीवाल हाईकोर्ट में गए। हाईकोर्ट ने ईडी से नोटिस का जवाब मांगा था, जिसका जवाब इनके पास नहीं है। हाईकोर्ट कहीं स्टे ना कर दे रातों रात गिरफ्तार कर लिया। हमें भारत के संविधान और न्यायालय पर पूरा विश्वास है कि जीत सच्चाई की होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गाय के मांस बेचने वालों से चंदा लिया है। भाजपा ऐसी पार्टी है जिन्होंने किसी को भी नहीं छोड़ा। भाजपा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनकी सोच को कैसे कैद करेंगे। भाजपा हिंदुस्तान के इतिहास सबसे भ्रष्ट, वोट चोर और संविधान को खत्म करने वाली पार्टी है। 

 

आप जिला सचिव विनय गुप्ता ने कहा देश की जनता अरविंद केजरीवाल जी के साथ है और इस तानशाह का जवाब जनता जरूर देगी, ये तानाशाही सरकार चला रहे हैं क्योंकि इनको पता है कि ये लोकतंत्र में टिक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस दिया था कि 22 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करें, कि आखिर क्यों पूछताछ करना चाहते हैं? लेकिन कानूनी प्रक्रिया का पालन न करते हुए, वहां पर जवाब देने की बजाय 2 घंटे के अंदर जो गिरफ्तारी हुई है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा डरी हुई है। 400 पार का नारा जरूर देती है, लेकिन इनको डर है कहीं 40 भी पार होगी या नहीं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि कोड ऑफ़ कंडक्ट लगने के बाद सरकारी संस्थानों से सरकार का शिकंजा हट जाता है। लेकिन इसके बाद भी ईडी जैसी एजेंसी पॉलिटिकल इशारे पर काम कर रही है, इसका मतलब हम स्वस्थ लोकतंत्र में नहीं हैं। हम तानाशाही की तरफ बढ़ रहे हैं।

 

पंकज जैन जिला मीडिया प्रभारी ने आगे कहा कि भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर वह सोच रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद करके चुनाव जीत जाएंगे तो यह भाजपा की गलतफहमी है। अरविंद केजरीवाल एक सोच है जो देश के करोड़ों लोगों में बसती है। लोग विरोध भी करेंगे और भाजपा के खिलाफ वोट देकर इनका सूपड़ा साफ करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में क्लियर मैसेज है कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्या कर दिया? एक चवन्नी भी आज तक बरामद नहीं हो पाई। उसके बावजूद भी हमारे नेताओं को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है? लोग सवाल पूछ रहे हैं। इसका जवाब लोग अपने वोट के जरिए देंगे। अब सबके सामने स्पष्ट हो गया है कि घोटाले के अंदर कुछ नहीं है। यह राजनीतिक लड़ाई है।‌ जिसको भाजपा एजेंसियों के जरिए लड़ना चाहती है। कांग्रेस के सारे अकाउंट फ्रीज कर देना और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना, यह लोकतंत्र को कंप्रोमाइज करने की कोशिश है। लेकिन हमें न्यायालय से पूरी उम्मीद है और हम कानून व्यवस्था पर विश्वास करने वाले लोग हैं।

संबंधित पोस्ट

अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस)SDOPकार्यालय का घेराव किया गया एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन

Chunesh Sahu

आवासपारा में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या से राहत,

rakeshbhaskar

टेस्ट, ट्रीट, टॉक’ मॉडल से कबीरधाम में एनीमिया उन्मूलन अभियान तेज “एनीमिया मुक्त भारत” की ओर कबीरधाम के बढ़ते कदम, 350 से अधिक महिलाओं को मिला स्वास्थ्य प्रशिक्षण

Sakshi Bansod

धान खरीदी में गड़बड़झाला.. किसान और प्रबंधक के सांठगांठ कर धान खरीदी आंकड़ों में हेर फेर…. प्रबंधक और प्राधिकृत का जवाब गोल मोल

Chunesh Sahu

व्याख्याता कमलेश कुमार तिवारी को मिली पीएचडी की उपाधि धमतरी शिक्षा विभाग में हर्ष

Chunesh Sahu

गुजरात में PM मोदी ने की CM विष्णु देव साय की खुलकर प्रशंसा

Sakshi Bansod