hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

मेरी मां कर्मा” धार्मिक फिल्म का प्रचार प्रसार धमतरी में या। 5 अप्रैल को रिलीज हो रही “मेरी मां कर्मा” धार्मिक हिंदी फिल्म डी. एन.साहू 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

प्रेस विज्ञप्ति

” मेरी मां कर्मा” धार्मिक फिल्म का प्रचार प्रसार धमतरी में या। 5 अप्रैल को रिलीज हो रही “मेरी मां कर्मा” धार्मिक हिंदी फिल्म डी. एन.साहू 

धमतरी छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध निर्माता श्री डी. एन. साहू व श्री यू. के. साहू , प्रसिद्ध भजन गायक राष्ट्रीय स्टार प्रचारक श्री गुरुशरण साहू का आगमन बुधवार को रुद्री रोड गायत्री उद्यानिकी महाविद्यालय धमतरी में हुआ। अतिथियों का गुलाल तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया। व सभी को “मेरी मां कर्मा” फिल्म का पंपलेट, पोस्टर एवं प्रचार हेतु पीला सफा सभी प्रबुद्ध जनों को प्रदान किया गया ।श्री डी. एन. साहू निर्माता ने बताया कि यह आराध्य देवी मां कर्मा के जीवन पर आधारित हिंदी धार्मिक फिल्म है जिसका निर्माण मुंबई में किया गया है। तथा राष्ट्रीय स्टार के कलाकार इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के कलाकार ओकार दास मानिकपुरी, गजानन साहू धमतरी ने भी इस फिल्म में अभिनय किया है। 5 अप्रैल को यह फिल्म पूरे भारत के सिनेमाघर में लगाई जाएगी। इसके गाने सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल के द्वारा गया गया है तथा इसके पोस्टर, गीत व ट्रेलर को काफी प्रशंसा प्राप्त हो रही है। 1008 वर्ष पूर्व मां कर्मा का आगमन व उनकी लीलाओं तथा दीन दुखियों के प्रति प्रेम, सहानुभूति व सत्य, अहिंसा के मार्ग का अनुसरण कर किस प्रकार भगवान श्री कृष्ण को खिचड़ी का भोग खिलाती थी जो एक महाप्रसाद के रूप में आज भी मान्यता है पाखंड व आडंबरों को दूर कर प्रेम, सहिष्णुता, सामंजस्य व समाज को एकता के सूत्र में बांधने का सुंदर संदेश इस फिल्म में दिया गया है आम नागरिकों से सादर निवेदन किया गया है कि इस फिल्म को थिएटर में जाकर पूरे परिवार के साथ सर्व समाज के व्यक्ति देखे व प्रेरणा ले। प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर पर स्टार प्रचारकों की भी नियुक्ति की गई है धमतरी जिला में डॉ. गणेश प्रसाद साहू , भागवताचार्य कुमारी भूमिका साहू, गजानंद साहू, गुरुशरण साहू, त्रिभुवन लाल साहू आदि के द्वारा जोर-सोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है इस गरिमामय कार्यक्रम में अपना सुझाव व मार्गदर्शन धमतरी के साहू समाज जिला अध्यक्ष श्री अवनेंद्र साहू , डॉ. ए. के. गजपाल, सियाराम साहू, यशवंत साहू , लीलाराम साहू, एन.आर.यादव, दानीराम साहू अधिवक्ता, डॉ रेखराज साहू, लक्ष्मी नारायण साहू पूर्व अध्यक्ष, घनश्याम साहू सरपंच, नंदकुमार साहू, कृष्णा राम साहू, शेखन साहू , डॉ पवन गजपाल, राजकुमार साहू, माखनलाल साहू, डीगेश साहू, चुनेश साहू, डॉ. जे.एल. देवांगन, धेनु राम साहू, बसंत कुमार साहू आदि ने एक स्वर में फिल्म के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देने हेतु तथा लोगों को प्रेरित करने हेतु संकल्प लिया गया। 

 

प्रेषक

 गजानन साहू 

फिल्म कलाकार धमतरी

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

एक अनुकरणीय पहल, जल संसाधन विभाग द्वारा एक वृक्ष मां के नाम के तहत 500 लोगों को 500 पेड़ लगवाए गए ,

Chunesh Sahu

*बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विधिविधान से किया बंदर का अन्तिम संस्कार*

Chunesh Sahu

गोजी के गौठान में सात एकड़ में फैले बाड़ी को देख प्रफ्फुलित हुईं प्रभारी सचिव रेणु जी.पिल्ले संकरी, सौंगा, बकोरी और छिंदभर्री में हो रहे कार्यों का भी अवलोकन कर हितग्राहियों से चर्चा की

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिया जाएगा सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण लाइवलीहुड कॉलेज में पुरूष आवेदकों से 08 जून तक मंगाए गए आवेदन

Chunesh Sahu

*”मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता, 6 आरोपी गिरफ्तार, 46 ग्राम ब्राउन शुगर और अर्टिगा कार जप्त”*

Chunesh Sahu

‘विद्यार्थियों के द्वारा चक्काजाम, धरना-प्रदर्शन, तालाबंदी किए जाने पर संस्था प्रमुख होंगे जिम्मेदार‘ कलेक्टर ने सभी ब्लॉक के प्राचार्यों की बैठक लेकर अनुशासित रहने के दिए निर्देश

Chunesh Sahu