hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़शिक्षा

*संकुल केंद्र कंडेल में हुआ विज्ञान एवं गणित मेला का सफल आयोजन…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छग/धमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िला राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत संकुल केंद्र कंडेल में विज्ञान एवं गणित मेंले का आयोजन किया गया। उक्त मेले में संकुल केंद्र कंडेल अंतर्गत समस्त माध्यमिक, प्राथमिक, सेजेस एवं प्राइवेट स्कूलों के कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों द्वारा विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए गए। जैसे जुगाड़ विद्युत घंटी, ग्लोबल वार्मिंग, भूमि की संरचना, मैजिक स्क्वायर, ज्वालामुखी इत्यादि । कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती वंदना से हुआ।

उसके बाद शासकीय माध्यमिक शाला गागरा के शिक्षक श्री शीतल नायक द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सबका मनमोहन लिया । आसंदी संभाषण में शिक्षाविद श्री एम आर कमलवंशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों से वैज्ञानिक चेतना का विकास होता है ।

वही संकुल प्राचार्य श्री राहुल सिंह नेताम द्वारा कहा गया कि यह भावी पीढ़ी को समुन्नत बनाने का उत्तम माध्यम है, और वक्त की मांग है । मॉडलों के अवलोकन के पश्चात निर्णायकों द्वारा निरीक्षण किया गया।

जिसमें माध्यमिक विभाग से विज्ञान में शासकीय माध्यमिक शाला नवागांव कंडेल प्रथम एवं माध्यमिक शाला कंडेल द्वितीय तथा गणित में सेजेस कंडेल प्रथम एवं नव ज्योति विद्या मंदिर कंडेल द्वितीय रहा। इसी प्रकार प्राथमिक विभाग से विज्ञान में सेजेस कंडेल प्रथम एवं सरस्वती शिशु मंदिर नवागांव द्वितीय तथा गणित में शासकीय प्राथमिक शाला कंडेल प्रथम एवं शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव कंडेल द्वितीय रहा । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल प्राचार्य श्री राहुल सिंह नेताम, संकुल समन्वयक श्री दयाशंकर सिन्हा, श्री आर. पी साहू नीलमणि बोदेले, शीतल नायक, सोहन साहू, रविंद्र यादव, सुनंदा ताराम, संगीता जोशी, मोहनी ठाकुर की अहम भूमिका रही निर्णायक गण श्री कुलेश्वर दाऊ, श्री हेमंत सोनकर श्री केशव राम सिन्हा थे। उक्त कार्यक्रम में श्री कोमल साहू उप सरपंच कंडेल शिक्षाविद एम आर कमलवंशी तथा बड़ी संख्या में बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने अब तक गन्ना किसानों को 44 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया

Sakshi Bansod

अशोक टोण्डे साहित्य साधक सम्मान से हुए अलंकृत

rakeshbhaskar

*सरकारी तंत्र निजी अस्पताल के हवाले…* *सरकारी एम्बुलेंस निजी अस्पताल में दे रहे अपनी सेवाएं….* *पड़ोसी जिला से खासा कनेक्शन….*

Chunesh Sahu

*शहीद के पार्थिव शरीर कल सुबह रायपुर पहुंचने की संभावना…* *सैनिक सम्मान के साथ दी जावेगी श्रद्धांजलि…* *शहीद जवान मनीष ध्रुव के शहादत पे खरेंगा गांव के मेला मड़ई कार्यक्रम स्थगित*

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से वनांचल में निवासरत आदिवासी परिवार के 115 लोगों को घर वापसी से मिली नई उम्मीद

hindmedianews

‘विद्यार्थियों के द्वारा चक्काजाम, धरना-प्रदर्शन, तालाबंदी किए जाने पर संस्था प्रमुख होंगे जिम्मेदार‘ कलेक्टर ने सभी ब्लॉक के प्राचार्यों की बैठक लेकर अनुशासित रहने के दिए निर्देश

Chunesh Sahu