hindmedianews
Breaking News
अन्य

रंग संगीत चैप्टर 3 का आयोजन रविवार को* *युवा कवि हीरामणि वैष्णव को इस वर्ष का नेताजी आनंद सिंघानिया स्मृति छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान व वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज को मिलेगा सरस्वती साहित्य सम्मान*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रायपुर,,प्रदेश की प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्था श्री साईनाथ फाउंडेशन द्वारा 11 फरवरी 2024 दिन रविवार को वीआईपी रोड स्थित होटल द ग्रैंड नीलम में कला, साहित्य, संगीत, नृत्य व विविध सम्मान को समेटे रंगारंग आयोजन रंग संगीत के तृतीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से युवा प्रतिभाएँ अपनी साहित्यिक व सांगीतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को रूबरू करायेंगे। प्रदेश की सुप्रसिद्ध युवा नृत्य साधिका आँचल पांडेय व तोषी पांडेय क्रमशः ओडिसी एवं कथक नृत्य शैली की नयनाभिराम प्रस्तुति देंगी। विभिन्न गणमान्य अतिथियों रायपुर संभाग आयुक्त डॉ संजय अलंग, राष्ट्रीय कवि संगम प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, बस्तर महाराज कमलचंद्र भंजदेव, वरिष्ठ साहित्यकार नर्मदा प्रसाद मिश्र नरम, सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री भारती बंधु आदि के करकमलों से इस वर्ष का नेताजी आनंद सिंघानिया स्मृति छत्तीसगढ़ युवा साहित्य रत्न सम्मान प्रदेश के युवा कवि हीरामणि वैष्णव को व सरस्वती बुक्स द्वारा प्रतिष्ठित सरस्वती साहित्य सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज को प्रदान किया जाएगा। श्री साईनाथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में सरस्वती बुक्स, एवीआर एस्थेटिक्स, विश ए स्माइल एवं जनसेवा एक प्रयास सहयोगी संस्था के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है। कार्यक्रम के समापन सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नई दिल्ली से वरिष्ठ शायर डॉ. गुलविंदर बंगा व दिलदार देहलवी, भोपाल से युवा कवयित्री शिवांगी शर्मा, नागपुर से ओज की प्रखर स्वर श्रद्धा शौर्य व युवा गीतकार भरद द्विवेदी अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को गुदगुदायेंगे व इस सत्र का संचालन युवा हास्य कवि हीरामणि वैष्णव के द्वारा किया जाएगा। श्री साईनाथ फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष राज सिंघानिया व कार्यक्रम प्रभारी आकाश माहेश्वरी ने समस्त साहित्यप्रेमियों व शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

 

संबंधित पोस्ट

जूना पारा चौकी में नशा मुक्ति रैली के साथ अवैध शराबखोरी पर लगाम

rakeshbhaskar

*वीर सपूत के अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब* *गृहग्राम में पूरे सम्मान के साथ किया गया शहीद मनीष नेताम का अंतिम संस्कार*

Chunesh Sahu

*ओवरब्रिज निर्माण से प्रभावित गुंडरदेही सब्जी मंडी के दुकानदारों की बढ़ी चिंता: नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 16 जनवरी को बुलाई गई बड़ी बैठक*

Chunesh Sahu

*श्रीराम के उद्घोष के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया रवाना*

Chunesh Sahu

राज्योत्सव की धूम में विभाग की थूक पॉलिश सड़कें: 27 साल की उम्र, नाबालिग विकास! 25 साल राज्य, 27 साल जिला – कितने और साल इंतजार? जनता की पुकार “सुधार करो, वरना धमतरी की ‘उम्र’ बेकार!” विकास विकास और सिर्फ़ विकास के दावों में धमतरी को मिला सिर्फ गढ्ढे, गढ्ढे और सिर्फ बड़े गढ्ढे….

Chunesh Sahu

*जनसेवक शंकरलाल अग्रवाल के नेतृत्व में सतनाम संदेश महाभव्य रैली का हुआ जोरदार स्वागत*

Chunesh Sahu