hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

8 फरवरी को होगा अघोरपीठ आश्रम पंडरिया में निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधि द्वारा इलाज, नाड़ी वैध रहेगें मौजूद

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया, कबीरधाम जिले के पंडरिया तहसील स्थित कवर्धा  रोड हाफ नदी के पास “अघोरपीठ” श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानाम स्थापित जहां पर पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम की कृपा से सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानाम पंडरिया में लगातार जन सेवा को लेकर तरह तरह की आयोजन संचालित हो रही है जिससे मानव जीवन को स्वास्थ्य समृद्ध के साथ साथ देश हित लोक हित कार्य करने में अपनी मिशाल पेश कर रही है वहीं लोगों मानसिक रूप से भाईचारे के साथ जीवन जीने का भी प्रेरणा प्रदान किया जा रहा है जिससे मानव मात्र का कल्याण हो सके। लोगों को हर संभव मदद की प्रयास, समता एकता सनातन धर्म के साथ साथ स्वस्थ, समृद्ध भारत की परिकल्पना कर सेवा में अग्रसर संस्थान।
श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान परिवार सेवा धर्म कार्य के प्रति समर्पित जन सेवा कर्तव्य मानव सेवा में सर्वोपरी मानकर अपनी सेवा रूपी कर्तव्यों का अनेका नेक रूप से सहयोग करती है।
19 सूत्रीय कार्यक्रम आयोजित है जिसमे से जो समय के अनुसार उपयुक्त हो कार्यों का संचालन किया जाता है पिछले महीनों में दूरस्थ, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में बैगा आदिवासियों को कंबल वितरित करना हो, चाहे शिविर आयोजित कर निःशुल्क नेत्र जांच व निदान कर चश्मा वितरित करना ,सामान्य बीमारियों का दवा वितरण कर इलाज कराना हो तथा शिविर स्थल पर ही आम जनों का आयुष्मान कार्ड बनाकर गंभीर बीमारियों का निजी अथवा सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा उपलब्ध हो सके ऐसा मार्गदर्शन करना निः स्वार्थ रूप से संचालित होती रहती हैं।
ठीक इसी तरह 8 फरवरी 2024 को अघोरपीठ आश्रम में नाड़ी वैध के द्वारा नाड़ी परीक्षण कर अनेकों बीमारियों का आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा उपचार कर औषधि वितरित किया जाएगा जिसमे बीपी, शुगर, लकवा, जोड़ों में दर्द, जकड़न बदहजमी, चर्मरोग जैसे अनेक बीमारियों का आयुर्वेदिक औषधि द्वारा इलाज किया जाएगा जिसमे अनुभवी नाड़ी वैध उपस्थित रहेंगे।
8 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है , स्थान कवर्धा रोड हाफ नदी के पास श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान, अघोरपीठ है जिसमे जरूरत मंद किसी भी तरह की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति इस शिविर का लाभ ले सकेंगे।

संबंधित पोस्ट

दशरंगपुर पुलिस की अवैध शराब विक्रेता के विरूद्ध कार्यवाही।

hindmedianews

भीम राव अम्बेडकर जयंती पर कबीरधाम प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का आम सभा बैठक का आयोजन संपन्न

hindmedianews

*अप्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराना राजनीतिक साजिश – साहू

Chunesh Sahu

कांवड़ियों की सेवा और सत्कार का पुण्य अवसर हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है : भावना बोहरा

hindmedianews

अधिवक्ता कमल बांधे बने राष्ट्रीय जनसभा के प्रदेश महासचिव

hindmedianews

11 साल बाद रिहा संत रामपाल जी महाराज, बाहर आते ही मुस्कुराए

Sakshi Bansod