hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*भजिया तलने वालों पे कार्यवाही कर खुद की पीठ थपथाप रहा जिला आबकारी विभाग….* *ढाबों में शराब परोसने वाले संचालकों को विभागीय मौन समर्थन…* *सौतेले कार्यवाही के लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छग/ धमतरी _

छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िला में इन दिनों आबकारी विभाग की मनमानी जारी है जहां पर छोटे गरीब भजिया पकौड़े तलने वाले ग्रामीणों पर कार्यवाही कर बड़े ढाबों में जहां खुले आम शराब परोसी जा रही है वहां राजनीतिक दबाव और हर माह की लड्डू चढ़ोतरी के चलते विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने अपने आंखों में पट्टी बांध लिए है।

अधिकारियों के सौतेले कार्यवाही करने के चलते शहर की गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आख़िर बड़े ढाबों में जहां शराब खुलेआम पारोसी जाती है जिसको लेकर आबकारी विभाग समेत पुलिस प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए हैं कारण स्पष्ट है कि राजनीतिक दबाव और प्रतिमाह के संतोषजनक चढ़ोत्तरी जिसको लेकर जिला के चौक चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


वहीं दूसरी ओर बात करे तो आबकारी विभाग के मदिरा दुकानों में गार्ड कार्य में काम दिलाने के नाम से कम्पनी के एक सुपरवाइजर पैसा खा के बैठ गया है और ताज़्जुब की बात यह है की इस ठेके कंपनी के सुपरवाइजर जिसे सेल्समैन के पद में रहते हुए विभाग के उड़नदस्ता की टीम द्वारा आमदी शराब दुकान में शराब में पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था जिसके चलते उन्हे विभाग द्वारा ब्लैकलिस्टेड किया गया था।

जो आबकरी विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर सुपरवाइजर बना बैठा है जिसे विभागीय अनुशंसा के कारण ब्लैक लिस्टेड किया गया है बावजूद इसके विभागीय सांठगांठ और लेनदेन के चलते फर्जी रूप से ठेके कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य कर रहे हैं जिस पर आबकारी विभाग के उच्च अधिकारी आंखों में पट्टी बांध रखे हैं। अब कथित नाम पर कार्यवाही न होने सांठगांठ और अनेक संदेहों पर जन्म दे रहे हैं।

 

इसके अलावा इस सुपरवाइजर द्वारा शराब दुकानों में काम दिलाने के नाम से अवैध रकम की मांग भी की गई है लेकिन काम का नतीज़ा अभी तक शून्य है । वहीं पीड़ित युवकों ने बताया कि इस वक्त गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं मानसिक रूप से पीड़ित हो चुके हैं कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है।

सूचना तो यह भी है कि ब्लैकलिस्टेड सुपरवाइजर सभी शराब दुकान में मिलावटी का खेल इन्ही के द्वारा अंजाम दिया जाता है साथ ही इस मिलावटी शराब की राजस्व वसूली भी उन्हीं महाशय के हाथो होती है और विभागीय अधिकारियों तक राजस्व का बटवारा होता है

 

बूझो तो जानें…आखिर कौन…?.?.?.?

आबकारी विभाग के अधिकारियों के सुस्त रवैया से निचले कर्मचारीयों के हौसले बुलंद हैं,,..।

बहारहाल इसकी उक्त सुपरवाइजर के ऊपर पीड़ितों ने मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही न होना अनेक संदेहों को जन्म दे रहा है अब इस मामले में पीड़ितों द्वारा आबकारी मंत्री तक शिकायत के कयास लगाए जा रहे हैं।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

रोजगार के नाम पर राज्य सरकार ने युवकों के साथ किया छल — आकाश शर्मा

Chunesh Sahu

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों… गीत गाते जेल गए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानी , 

Chunesh Sahu

सड़क नहीं, गड्ढों का समुन्दर हैं सेंदुरगढ!सरपंच साहब गहरी नींद मे, ग्रामीण भुगत रहें सजा…..!

Sushant Singh Rajput की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने तोड़ी चुप्पी, ‘मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं वो डिप्रेशन में नहीं था’, पढ़ें पूरा बयान

Admin

हाथा देकर कक्षा में प्रवेश की बेटियां यह पहल पूरे देश के लिए प्रेरणा 

Chunesh Sahu

करोड़ों रामभक्तों के आस्था और कारसेवकों के संघर्ष का विराट स्वरूप और प्रतीक है राम मंदिर : भावना बोहरा

hindmedianews