
रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की उमंग पूरे देश भर के साथ जिले के ग्रामीण अंचलों में धूमधाम मनाया जा रहा है,
गुरुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जेवरतला मे निकाली गई कलश यात्रा के साथ झांकी,,
बालोद,, जिले में राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे देश, विदेश सहित बालोद जिले सहित ग्रामीण अंचलों में पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, कहीं राम दरबार की झांकी तो कहीं भगवान राम की मूर्ति के साथ कलश यात्रा निकाली जा रहा है, इसी क्रम में गुरुर तहसील क्षेत्र के ग्राम जेवरतला, अरमरीकला, मोहारा,सनौद, पलारी, सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र राममय सा माहौल बना हुआ है, ग्राम जेवरतला में गायत्री परिवार, और ग्राम पंचायत एवम ग्राम विकास समिति, बजरंग दल, गणेश समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया है, राम दरबार शोभायात्रा निकालकर गांव भर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा निकाली गई, जिसमे गांव के सभी समाज प्रमुख उपस्थित रहे, वहीं रात्रि में भजन कीर्तन के साथ ही पूरे ग्राम वासियों को भंडारा रखा गया है, कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम के नारों से गूंज रहा था गांव की गलियां, कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से, सभी सामाजिक जनो की मुख्य भूमिका रही,





