
मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश के तहत जिले में कोविड तैयारियों के आंकलन हेतु मॉकड्रिल
छ.ग. में कोरोना हेतु जारी दिशा-निर्देशो का कडाई से पालन, जांच एवं उपचार हेतु किट्स व दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में आगामी दो दिवसो में कोविड की तैयारियों के आंकलन हेतु मॉकड्रिल किया जा रहा है। विगत दिनों दिनांक 22.12.2023 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय छ0ग0 शासन की अध्यक्षता में आयोजित कोविड- 19 तैयारियों व अन्य मुद्दों के संबंध में समीक्षा बैठक / वीडियों कान्फ्रेसिंग आयोजित की गई थी। तत्संबंध में जिला प्रशासन के निर्देश में डॉ० एस०के० मंडल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ० यू०एल० कौशिक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ० प्रिया कंवर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24.12.2023 को जिले जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में कोविड मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित अधिकारी द्वारा जिला अस्पताल धमतरी सिविल अस्पताल कुरुद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भखारा एवं गुजरा में कोविड मॉकड्रिल किया गया। जहां पर ऑक्सीजन प्लांट, आईशोलेसन बेड, वेन्टिलेटर्स, मल्टी पैरामॉनिटर, आईसीयू, एम्बुलेंस प्रशिक्षित मानव संसाधन, उपकरण एवं दवाईयों की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा जिन स्वास्थ्य केन्द्रो में उपकरण/प्लांट क्रियाशील नहीं हैं उसे गैप एनालिसीस कर तत्काल दुरुस्त करने निर्देश दिया गया । जिले में कोविड से निपटन के लिए के पूर्व में भी दिनांक 15 दिसम्बर 2023 को कोविड मॉकड्रिल का आयोजन किया जा चुका हैं।
शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिवस 100 से उपर कोविड जांच की जा रही है। अच्छी बात यह है कि किसी भी सैंपल में कोविड के मामले नहीं आये हैं । कोराना की जांच के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में टीम का गठन कर लिया गया हैं। कोविड जांच केबाद पॉजीटीव मरीज मिलने पर संबंधित मरीज का वैरियेंट पता लगाने के लिए रायपुर एम्स अस्पताल भेजने के निर्देश दिये गये हैं। सीएमएचओ डॉ. एस0के0 मंडल ने बताया कि जिले के समस्त अस्पतालों में सर्दी, खांसी, इन्फ्लूएंजा की मरीज आने पर उसे कोविड जांच शत्-प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया है। जिले में सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में 100-100 कोविड सबंधी दवाई कीट तैयार की गई जिससे कोविड पॉजिटीव मरीज आने पर तत्काल मरीज को दवाई की उपलब्ध कराई जा सके।





