hindmedianews
Breaking News
अन्य

*प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार* *विंध्यवासिनी वार्ड में ग्राहक तलाश करते मुखबिर की सूचना पर नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

*विंध्यवासिनी वार्ड में ग्राहक तलाश करते मुखबिर की सूचना पर नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया*

*आरोपियों के कब्जे से 600 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nirosum nitrazepam कीमती लगभग 4260/-रू को किया गया जप्त*

 

*आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध धारा 21,22 नारकोटिक एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार*

*एक नग नशीली टेबलेट कीमत 07 रूपये को 100-150 रूपये में करते थे बिकी*

 

*पुलिस अधीक्षक  के दिशानिर्देश पर सायबर सेल तकनीकी एवं थाना सिटी कोतवाली की गई संयुक्त कार्यवाही*

धमतरी जिले के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध रूप से खरीदी-बिकी और इस व्यवसाय से संलिप्त व्यक्तियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत ठाकुर द्वारा सख्त निर्देश दिये गए हैं 

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में आरोपियों कि पतासाजी कर आरोपी को पकड़ने हेतु उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल तकनीकी धमतरी की संयुक्त टीम द्वारा नशीली टेबलेट खरीदी-बिकी करने वाले आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 18.12.2023 शहर पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की 03 व्यक्ति विंध्यवासिनी वार्ड समारू हॉटल के पास अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिकी करने की सूचना में मौके पर जाकर घेराबंदी कर संदेही व्यक्तियों को पकड़कर पुछताछ गया, जिन्होने अपना नाम 01. लक्की गिदवानी 02 संजय काजवानी 03 गौरव सोनी निवासी धमतरी का होना बताये। आरोपियों के कब्जे से 06 पैकेट Nirosum nitrazepam प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कुल 600 नग मिला। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में वैध दस्तावेज या कागजात नही होना बताये। आरोपियों के कब्जे 06 पैकेट Nirosum nitrazepam प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कुल 600 नग कीमती करीब 4260/-रू को जप्त आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध धारा 21.22 नारकोटिक एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपीगण* -:

*01*. लक्की गिदवानी पिता सुरेश गिदवानी सा. गुरूद्वारा गली के पास पुराना बस स्टैण्ड धमतरी ।

 *02*. संजय काजवानी पिता श्रीचंद काजवानी सा. बनियापारा वार्ड धमतरी

*03*. गौरव सोनी पिता हीरालाल सोनी सा. बनियापारा धमतरी, जिला धमतरी

उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी, निरीक्षक ब्रिजेश तिवारी, सायबर सेल तकनीकी प्रभारी उप निरीक्षक रमेश साहू, थाना धमतरी से उप. निरीक्षक विनोद शर्मा सउनि. बिरेन्द्र बैस एवं सायबर सेल से प्रआर. देवेन्द्र राजपूत, आर. कमल जोशी, धीरज डड़सेना,मुकेश मिश्रा, कृष्ण कन्हैया पाटिल,आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर,योगेश ध्रुव, मनोज साहू,फनेश साहू थाना धमतरी से अनुराग पाण्डेय,अंकुश नंदा की सराहनीय भूमिका रही है।

संबंधित पोस्ट

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से अन्न दाताओं का भुगतान होगी जल्द ~अनुराग ठाकुर

hindmedianews

*6 फरवरी से वेतन विसंगति को लेकर सहायक शिक्षक हड़ताल पर*

Chunesh Sahu

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल जल जीवन मिशन के कार्यों की गहन समीक्षा की

hindmedianews

जिला संयोजक बने भुनेश्वर हिरेंद्रवार , महात्मा गांधी इंटरनेशनल विचार मंच ने जताया भरोसा

hindmedianews

विकसित भारत संकल्प यात्रा ब्लॉक धमतरी के ग्राम जंवरगांव एवं मथुराडीह में मुख्य चिकित्साए वं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई सेवाएं…

Chunesh Sahu

हिमाचल प्रदेश की शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू टेंपल 9500 फीट ऊंची चोटी पर माउंटेन ट्रेकर यशवंत टंडन और माउंटेन ट्रेकर पल्लवी बारले ने लहराया तिरंगा

Admin