hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

मोदी की गारंटी पर अमल शुरू…. साय केबिनेट में रुका हुआ 18 लाख आवास योजना की स्वीकृति

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री का उद्घोष, मोदी गारंटियां पूरी होंगी उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव – विजय शर्मा भी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय कैबिनेट की पहली बैठक राज्य के आवासहीनों को समर्पित रही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि कल सरकार गठित हुई है और आज मंत्रिमंडल की पहली बैठक में राज्य के आवासहीनों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि निश्चित रूप से मोदी जी की सभी गारंटियां पूरी होंगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी। अब डबल इंजन की सरकार जनता ने चुनी है तो स्थिति सुधरेगी और जनता से किए गए वादे पूरे होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने संवाददाता सम्मेलन में जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा पर बहुत बड़ा विश्वास किया है। कल्पना से भी बड़ी सफलता दिलाई है। कल ही नई सरकार का शपथ समारोह था। हम लोगों ने शपथ ली। ऐसे में सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आशीर्वाद देने पधारे थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पधारे थे। हम इन सभी के भी आभारी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि शपथ समारोह के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में मोदी गारंटी पूरी करने का काम शुरू हो गया है। सबसे पहले जो गरीब 18 लाख आवास से वंचित हो गए थे, उन्हें आवास मिलेंगे। प्रधानमंत्री जी ने भी गरीबों को आवास देने का वादा किया है। हमने पहला काम 18 लाख आवास निर्माण को स्वीकृत करने का किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को आर्थिक तौर पर खोखला कर दिया लेकिन हम शत प्रतिशत वादे पूरे करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आदिवासी इलाकों में भाजपा को मिली अपार सफलता के मद्देनजर कहा कि आदिवासी समाज का मान सम्मान भाजपा ने बढ़ाया है। हमारी पहले की सरकार ने 15 साल तक आदिवासियों के हित में काम किया। उन्हें भुखमरी से बाहर निकाला। सस्ता अनाज देने का काम शुरू किया। हमने आदिवासी क्षेत्रों में विकास के सभी काम किए हैं। हमने आदिवासी समाज से देश को द्रौपदी मुर्मू जी के रूप में राष्ट्रपति दी हैं। हमारी केंद्र सरकार ने आदिवासियों के लिए पृथक से मंत्रालय बनाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछली सरकार की योजनाओं के संबंध में सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सभी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और उचित निर्णय लेंगे। धर्मांतरण के सवाल पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछली सरकार ने धर्मांतरण को बढ़ावा दिया। हमारी सरकार विचार करेगी कि कैसे हम इस पर रोक लगाएं। नक्सलवाद के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी 15 साल की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ी थी और अब भी हम मजबूती से लड़ेंगे। पीएससी घोटाले के बाबत उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा है। यह स्पष्ट है कि हम उचित कदम उठाएंगे। मुख्यमंत्री के संवाददाता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

 

संबंधित पोस्ट

देवडा अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने किया चक्का जाम — जांच के बाद ही होगा खुलासा

Sakshi Bansod

*हल्दी में राज्य स्तरीय खो-खो का रोमांच: पूर्व सांसद मोहन मंडावी और दिग्गजों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*

Chunesh Sahu

*संजारी बालोद विधानसभा के सर्व समाज समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मीना साहू का धुंआधार प्रचार,,बुधवार को ग्राम तमोरा से आगाज,

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर हॉस्पिटल के लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को दी बधाई

Sakshi Bansod

पंडरिया विकासखण्ड के डालामौहा स्थित आंगनबाडी में बच्चों जान खतरे में

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस ने किया कांवड़ियों का भव्य स्वागत,अमरकंटक से कवर्धा के पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर में कावड़ियों ने किए जलाभिषेक

hindmedianews