hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

नामदेव समाज की हुई बैठक संपन्न, साफ सुथरा छवि के कारण अभिताभ नामदेव बनाए गए पुनः जिलाध्यक्ष

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा : जिला नामदेव समाज कल्याण समिति कबीरधाम द्वारा सामाजिक सभा आहूत की गई। जिसमे सभी सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित समाज के लोगों को सोसल मीडिया व मौखिक संचार माध्यम से सूचना दिया गया जिसमे समाज के सभी वरिष्ट, कर्तव्य निष्ट लोगों की उपस्तिथि रही जिसमें आगामी माह दिसंबर में श्री नामदेव महराज का जयंती समारोह आयोजन के संदर्भ में चर्चा किया गया तथा सामाजिक जिलाध्यक्ष चयन हेतु भी बात प्रस्तावित रहा यह सभा आयोजन आज दिनाक़ 05 नवंबर 2023 को  अशोक नामदेव के मकान  रखी गई थी जिसमे सर्वसम्मति से” जयंती ”  इस वर्ष की दिसंबर माह को रखा जाना  प्रस्ताव पारित हुआ। 

जिलाध्यक्ष  अभिताभ नामदेव को उनके सहयोगी गण सहित पुनः तीन वर्ष के लिए सभा में उपस्थित सदस्यों के बहुमत के आधार पर चयन किए गए। वहीं सभा में उपस्थित सुरज नामदेव भोरमदेव द्वारा सवाल उठाया गया कि जिन्होंने सामाजिक भवन बनाए जाने पर विरोध जताए थे  उन लोगों पर भी विचार विमर्श कर उसको उचित मार्गदर्शन दिखाया जाए जाए जिस पर जिलाध्यक्ष अभिताभ नामदेव व सदस्यों द्वारा सामाजिक निंदा के विरोध में अपने सामाजिक स्तर से उन्हें दोषी मानकर समाज संगत कार्य किया गया जिससे सामाजिक व्यवस्था को संयमित रखा जा सके।

सामाजिक भवन बनवाने में अभिताभ नामदेव की रही बड़ी भूमिका, असामाजिक तत्वों ने किया था विरोध ।

विरोधियों के वजह से सामाजिक भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम स्थगित होने के बाद भी अभिताब नामदेव के साथ पूरा समाज साथ था मंत्री मोहम्मद अकबर भाई जी को जाकर पूरी जानकारी बताई गई जिसके बाद  तत्काल नामदेव समाज का सामाजिक भवन की भूमिपूजन तत्कालीन विधायक मोहम्मद अकबर और नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने किया जो आज की स्थिति में पूर्ण होने की कगार पर  है। जिलाध्यक्ष अभिताब ने समाज के लोगो को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी तन मन धन के साथ,सबके साथ मिलकर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। जिसमे नामदेव समाज के सचिव कैलाश नामदेव सहित सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं वरिष्ठ नामदेव समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

कुख्यात आरोपी सट्टा खाईवाल योगेन्द्र शर्मा के गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित

Sakshi Bansod

राशिफल 28 फरवरी : त्रिग्रह योग से आज कई गुना लाभ पाएंगे वृषभ,तुला मकर सहित कई राशियों के जातक, जानें अपना भविष्यफल

Sakshi Bansod

ट्रायल के दौरान बड़ा मिस्टेक, ड्राइवर से दबा एक्सीलेटर, स्कार्पियों के चपेट में आए कई लोग

Sakshi Bansod

आज 25 फरवरी 2024 रविवार को 10.00 बजे से शाम 5 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अन्नपूर्णा सदन देवांगन चौक हटकेशर धमतरी में

Chunesh Sahu

*लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल हैरान…*

Chunesh Sahu

चारामा घाटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा…3 की मौके पर ही मौत… दर्जन भर से ज्यादा घायल…

Chunesh Sahu