hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

पटेल समाज का मान बढ़ाने पर किया आभार , प्रदेशाध्यक्ष ने कही बड़ी बात भाजपा शीर्ष पर है और रहेगा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा , छत्तीसगढ राज्य गठन के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने मरार पटेल समाज के प्रेम चंद पटेल को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है । जिसे लेकर पटेल समाज में हर्ष का माहौल है । वही सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य के एक भी विधानसभा सीट पर पटेल समाज को प्रतिनिधित्व करने का मौका नही दिया जिसे लेकर समाज के लोगो में असंतुष्टि दिखाई पड़ रहा हैं ।
छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ प्रदेशाध्यक्ष देवचरन पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पटेल समाज को हमेशा अवसर प्रदान किया है । डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में मरार पटेल समाज की आराध्य देवी मां शाकंभरी के नाम से कृषि विभाग के द्वारा योजना संचालित किया । जिससे समाज के लोगो की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद मिली साथ ही हाट बाजारों में सब्जी बेचने वालो के लिए पसरा शुल्क भी माफ किया गया था । 20 सितंबर 2018 को पुनः समाज के आराध्य देवी मां शाकंभरी के नाम से शाकंभरी बोर्ड का गठन किया और समाज के लोगो को अध्यक्ष बनाने के लिए छत्तीसगढ़ राज पत्र में प्रकाशित किया । मरार पटेल समाज के लोगो को गौसेवा आयोग , पिछड़ा वर्ग आयोग ,कृषक कल्याण परिषद , छत्तीसगढ़ पर्यटक मंडल सहित अन्य आयोग , निगम ,मंडल , बोर्ड में स्थान दिया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पटेल समाज के लगभग चालीस लाख जनसंख्या है ।पटेल मरार महासंघ ने तय किया था कि जो भी राष्ट्रीय पार्टी समाज को टिकट देगी उसी पार्टी का सहयोग पुरे छत्तीसगढ़ राज्य मे किया जायेगा । इसमें भाजपा खरी उतरी हैं इसलिए सभी पटेल मरार समाज के स्वजातीय बंधुओ से आह्वान किया जा रहा हैं कि वर्तमान मे भाजपा का समर्थन कर मतदान करें ।

संबंधित पोस्ट

उपस्वास्थ्य केन्द्र मोहरा में सांसद प्रतिनिधि हरि कृष्ण गंजीर ने नन्हे मुन्ने बच्चो को पोलियो पिलाकर किया शुभारंभ,

Chunesh Sahu

माँ ने बचाई जान से मारने वाले बेटे की जान

aakashbanjare

विशिष्ट पहचान पत्र एवं प्रमाणीकरण आंकलन शिविर में दिव्यांग लाभान्वित हो रहे

Chunesh Sahu

ग्राम पिनकापार में गुरु बालकदास जयंती धूमधाम से सम्पन्न, युवा समाजसेवी कोमल संभाकर हुए शामिल 

Chunesh Sahu

*आज ग्राम अर्जुनी (कचांदूर) में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किए श्री ताम्रजध्वज साहू जी पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधायक गुंडरदेही*

Chunesh Sahu

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम में ड्रोन एवं यूएवी फ्लाइंग शो का भव्य आयोजन

hindmedianews