hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

मुख्यमंत्री की मंशा पर पानी फेर रहा परियोजना अधिकारी, नही खुलता खरहट्टा के आंगनबाड़ी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
0 सारी योजनाएं कागजों में संचालित
कवर्धा / पंडरिया: एकीकृत बाल विकास परियोजना पंडरिया के अंतर्गत ग्राम खरहट्टा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं के बराबर हो रहा है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चमेली बाई कोशरिया छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के सदस्य दिनेश कोशरिया के पत्नी है। चमेली बाई पंडरिया में अपने सदस्य पति के साथ रहती है और रेडी टू ईट फूड वितरण के दिन आंगनबाड़ी सहायिका केंद्र खोलकर वितरण करती हैं बाकी दिन केंद्र बंद रहता है जिसका जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र गेंदले और अन्य जिम्मेदार लोगो को भी है लेकिन सभी जिम्मेदारों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में सक्षम नजर नही आ रहे हैं क्योंकि सत्ता पक्ष के छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के सदस्य दिनेश कोशरिया का डर है।
सारी योजनाएं केवल कागजों में
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों, महिलाएं और किशोरी बालिकाओं के लिए तरह तरह की योजनाएं संचालित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के लिए अनेक प्रकार की मीनू बनाकर भोजन दिया जाने का योजनाएं बनाई गई है। जब आंगनबाड़ी केंद्र ही नही खुलता तो हितग्राहियों को उसका लाभ कैसे मिलेगा लेकिन आनलाइन सुविधाएं होने के कारण सभी जानकारी केवल कागजों में संचालित किया जाता है ऐसा बोलना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा।
जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए अलग अलग अधिकारी कर्मचारियों की अलग अलग जिम्मेदारी तय किया गया है। सेक्टर सुपरवाइजर के द्वारा प्रति माह कम से कम 15 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करना होता है उसी तरह परियोजना अधिकारी को भी निरीक्षण करना होता है लेकिन केंद्र बंद रहने की स्थिति में कोई निरीक्षण नहीं होता और जिम्मेदार अधिकारियों भी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
जानकारी परियोजना अधिकारी को भी है
खरहट्टा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चमेली बाई कोशरिया पंडरिया में रहती हैं और उसके पति छत्तीसगढ़ सरकार में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के सदस्य है और पावरफुल व्यक्ति है। चमेली बाई के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करना मतलब सांप के बिल में हाथ डालना से कम नहीं है। जिसके चलते एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र गेंदले कभी उस आंगनबाड़ी के निरीक्षण के बारे में सोचना भी उचित नहीं समझते।

संबंधित पोस्ट

पुल के नीचे खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई…. हत्या की आंशका जताई जा रही है….मगरलोड पुलिस जांच में जुटी हुई है…

Chunesh Sahu

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने किया अपने स्वेच्छा अनुदान मद से 103 महिलाओं को 5 लाख 15 हजार रूपए का किया चेक वितरण

hindmedianews

पुलिस मौन : ताश,जुआ और खेलाने वालों का तांडव

hindmedianews

*शिव महापुराण कथा का आयोजन ग्राम धोबनपुरी दूसरा दिन :- पंडित अशोक कृष्ण महराज जी*

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जन्मदिवस पर फल और बिस्किट वितरण

Chunesh Sahu

खबर का असर-सेंदूरगढ़-बासिन सड़क पर शुरू हुआ सुधार कार्य, मुरुम डालकर की जा रही मरम्मत….!