hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतीरोजगार

पंडरिया सहित जिले के गन्ना उत्पादक किसान 23 को भरेंगे हुंकार।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

किसान हुंकार रैली किसानों की हक अधिकार की लड़ाई – रवि चंद्रवंशी।

कबीरधाम / पंडरिया गन्ना उत्पादक क्षेत्र होने के कारण यहाँ के किसानों की मुख्य फसल गन्ना ही है जिसको खरीदने के लिए 2 सरकारी शक्कर कारखाना और लगभग 400 गुड़ फैक्टरियां संचालित है, परन्तु किसानों के सामने अपने उत्पाद सम्बधी समस्या का समाधान कभी खत्म नही होता,किसानों को हर समय गन्ने का भुगतान, बोनस की मांग,रिकवरी राशि की मांग, शेयर की मांग सहित अन्य कारणों हमेशा सड़क की लड़ाई लड़ते देखा जाता रहा है, अब किसान जोगी कांग्रेस के युवा नेता जनपद सदस्य प्रतिनिधि रवि चंद्रवंशी के नेतृत्व में 23 जनवरी को पंडरिया शहर में किसान हुंकार रैली की माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
युवा किसान नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि हमारे जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को हमेशा अपने हक अधिकारों के लिए सड़क पर आकर संघर्ष करना पड़ा है तब कही किसानों को राहत मिली है।आज भी वही स्थिति में है जो किसान भाई पूर्व में नया शेयर लेने से वंचित हो गए थे ऐसे किसानों को नया शेयर मीले ताकि वो भी अपना गन्ना उचित मूल्य पर कारखानों में बेच पाए।इसके लिए पिछले कई वर्षों से सरकार से मांग निवेदन किया जा रहा है परंतु आज तक कोई सुनवाई नही हुई इसीलिए किसान भाई 23 जनवरी को अपने अधिकारों के लिए किसान हुंकार रैली निकालकर अपनी एकता का परिचय देंगे ताकि हमारी मांग सरकार जल्द से जल्द पूरा करे नही तो भविष्य में अनचाहे परिणाम के लिए तैयार रहे।
चंद्रवंशी ने बताया कि किसान हुंकार रैली मुख्य रूप से 7 मांगो को लेकर होगा,जिसमे।
1.जिले के दोनो सहकारी शक्कर कारखाना में शेयर से वंचित किसानों को तत्काल नया शेयर प्रदान करे व किसानो को स्वेच्छा से शेयर ट्रांसफर का अधिकार मिले।
2.नया शेयर प्रदान होने तक गुड़ फैक्ट्रियों में बेचने वाले किसानों को भी राज्य सरकार बोनस राशि प्रदान करे।
3.गन्ने की बढ़ती उत्पादकता को देखते हुए कुंडा-दामापुर क्षेत्र के किसानों के लिये नई शक्कर कारखाना खोली जाये।
4.किसान भाईयों को शेयर के आधार पर रियायती दर से मिलने वाली शक्कर वितरण तत्काल प्रारंभ हो ।
5. वर्ष 2021-22 का बोनस की राशि राज्य सरकार द्वारा जारी करने के पश्चात् भी किसानों को पिछले 3 महीनों से नहीं दिया जा रहा है, तत्काल बोनस की राशि जारी हो ।
6.गन्ना विक्रय करने के 15 दिवस के अंदर गन्ने की मूल राशि का भुगतान किसानों को किया जावें।
7.सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना की पेराई क्षमता 2500 मैट्रिक टन से बढ़ाकर 3500 मैट्रिक टन किया जावे।
7 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 जनवरी 2023 दिन सोमवार को सामुदायिक भवन जनपद कार्यालय के पास आयोजित किसान हुंकार रैली में किसानों की आवाज बुलंद करने, किसानों की मांग को पंडरिया से लेकर रायपुर विधानसभा की पटल तक पहुचाने जोगी कांग्रेस के मुखिया श्री अमित जोगी जी उपस्थित रहेंगे ।

संबंधित पोस्ट

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में कृषि विभाग के संबंध में पूछे प्रश्न, ट्रैक्टर आवंटन में असमानता का उठाया मुद्दा

hindmedianews

hindmedianews

गुरुर ब्लाक के ग्राम नारागांव के मां सियादेवी मंदिर में जनपद उपाध्यक्ष,जनपद सभापति,जनपद सदस्य इन सभी ने मां सियादेवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना एवं वृक्षारोपण का कार्य किया..

Chunesh Sahu

*”मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता, 6 आरोपी गिरफ्तार, 46 ग्राम ब्राउन शुगर और अर्टिगा कार जप्त”*

Chunesh Sahu

धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा ग्राम नारी में एवं थाना मगरलोड द्वारा ग्राम मगरलोड एवं ग्राम बेलरदोना सहित तीन जगहों में जुआ ताश खेल रहे 16 जुआरियों के विरुद्ध किया गया वैधानिक कार्यवाही*

Chunesh Sahu

सदस्यता अभियान समीक्षात्मक बैठक लेने पहुंचे प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव,

Chunesh Sahu