hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण के लिए मंगाए गए आवेदन उप संचालक समाज कल्याण विभाग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण के लिए मंगाए गए आवेदन

 

उप संचालक समाज कल्याण विभाग

 

धमतरी, 21 अक्टूबर 2022/ नेशनल हैन्डीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन स्वावलम्बन केन्द्र का शुभारंभ समाज कल्याण विभाग बालोद द्वारा किया गया है। यहां दिव्यांगजनों को स्वचलित सिलाई मशीन, कम्प्यूटर और मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप संचालक, समाज कल्याण श्री अखिलेश तिवारी ने आयुक्त, नगरपालिक निगम धमतरी, सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरीय निकाय और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक मुनादी कराने कहा है। साथ ही इच्छुक दिव्यांगजनों की सूची ट्रेड अनुसार हॉर्ड और सॉफ्ट कॉपी में (दिव्यांग प्रमाण पत्र/आधार कार्ड की छायाप्रति तथा स्वयं का पासपोर्ट साईज फोटो) आगामी 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने कहा है।

गौरतलब है कि वर्तमान में यह स्वावलंबन केन्द्र गुण्डाधुर सेवा शिक्षण संस्था, घरौंदा गृह, मंगल भवन पुराना अस्पताल के सामने घड़ी चौक बालोद में संचालित है। उक्त संस्था द्वारा दिव्यांग अभ्यर्थियों को भविष्य में कम्प्यूटर और मोबाइल रिपेयरिंग का निःशुल्क और आवासीय सुविधायुक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

रहमान कापा में अपार आईडी के लिए पालक बैठक संपन्न

hindmedianews

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाईन आवेदन 16 सितंबर तक

hindmedianews

पुलिस थाना कुंडा अंतर्गत दामापुर चौकी में जन चौपाल

hindmedianews

राम नवमी मे गांवों में निकाली गई शोभायात्रा

hindmedianews

*पीरीद स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष,कहा लक्ष्य बनाकर करे पढ़ाई कॅरियर बनाने के लिए मेहनत जरूरी*

Chunesh Sahu

जनपद सदस्य संजय बैंस ने लाखो रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Chunesh Sahu