hindmedianews
Breaking News
अन्यखेलछत्तीसगढ़

*जय मां बांधा दाई कबड्डी दल द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू एवं जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*जोश और जुनून का खेल कबड्डी को सजगता से खेले खिलाड़ी : डीपेंद्र साहू*

 

*जय मां बांधा दाई कबड्डी दल द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू एवं जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए*

धमतरी – जय मां बांधा दाई कबड्डी दल के तत्वाधान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नयापारा झिरिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू एवं जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं। प्रतिभागी टीमों के मध्य टास कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जय मां बांधा दाई कबड्डी दल एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि डीपेंद्र साहू ने कहा कि विभिन्न खेलों में प्रतिभा के क्षेत्र में धमतरी जिला सदैव अग्रणी रहा है, जिले के युवाओं के द्वारा खेल के अनेक विधाओं में लोहा मनवाते हुए जीत हासिल कर नाम रोशन किए हैं, कबड्डी पारंपरिक खेल है किंतु इस खेल को पूरी सजगता के साथ खेले क्योंकि इस खेल में शारीरिक क्षति के साथ-साथ जान का डर भी बना रहता हैं, युवाओं के मन में खेल में जीत के प्रति जज्बा का होना अति आवश्यक है, क्योंकि खेल के प्रति रुझान शारीरिक एवं मानसिक मजबूती से खेल को जज्बे के साथ खेलने से जीत का मार्ग प्रशस्त होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अवनेंद्र साहू ने कहा कि देश हित व क्षेत्र हित में युवा शक्ति आगे बढ़कर सबके साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र विकास के प्रति सजगता से आगे बढ़े और क्षेत्र का नाम रोशन करें, अग्रिम जीत की बधाई समस्त प्रतिभागी टीम को दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोमल सार्वा, अमित साहू, मनराखन ध्रुव सरपंच, युवराज ध्रुव उपसरपंच,पूर्व सरपंच राजेश खापर्डे,लछु निर्मलकर, मोहन साहू, तुकाराम सिन्हा, सरपंच, राजेश चंद्राकर, शंकर सिन्हा, रमेश ध्रुव, रामसुंदर, घनश्याम सिन्हा, सेवाराम, धर्मेंद्र चंद्राकर, कृपा राम साहू, रामाधार ध्रुव, रोशन ध्रुव, शत्रुघ्न, सुरेश, नोहर, दिलीप, दानू , डीगेश्वर, दिवाकर, कैसा सिन्हा विक्रम निषाद शुभम साहू तरुण ध्रुव हीरालाल ध्रुव, भीखम निषाद, सुदर्शन, शिव कुमार, खोमन सहित बड़ी में ग्रामीण एवं खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी राहत – अब सरकारी दर पर घर बैठे मिलेगी रेत!

Chunesh Sahu

भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर भारतीय किसान संघ जिला बालोद के गुण्डरदेही ब्लॉक के पदाधिकारियों द्वारा

Chunesh Sahu

पुलिस मौन : ताश,जुआ और खेलाने वालों का तांडव

hindmedianews

पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र गुजरे 19 वर्षों से लाख गुना अच्छी, सेवा में कभी नहीं होती कमी काया कल्प सम्मान से नवाजा गया

hindmedianews

CGBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट

Sakshi Bansod

कांग्रेस नहीं चाहती थी राम मंदिर बनें, मोदी जी के प्रयासों से ही आज हिन्दू आस्था को मिला सम्मान : योगी आदित्यानाथ

hindmedianews