hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़धर्म

रामदेव बाबा मन्दिर में विभिन्न मुद्दों को लेकर विहिप बजरंग दल का बैठक हुआ सम्पन्न, धर्मांतरण को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रामदेव बाबा मन्दिर में विभिन्न मुद्दों को लेकर विहिप बजरंग दल का बैठक हुआ सम्पन्न, धर्मांतरण को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी

 

धमतरी। आज इतवारी बाजार के पास श्रीरामदेव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का बैठक संपन्न हुआ। बैठक में विभन्न मुद्दों को लेकर चर्चा किया गया जिसमे मुख्य रूप से जिले में हो रहे धर्मांतरण और बठेना अस्पताल परिसर के अंदर स्वान (कुत्ता) को मारने का मामला व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संगठन विस्तार को लेकर पूरे जिले में प्रवास पर चर्चा किया गया , वही देवपुर में चल रहे अवैध चंगाई सभा को कैसे बंद किया जाए,इस विषय को लेकर देवपुर के कार्यकर्ता बैठक में पहुंच कर अपने समस्याओं से अवगत कराया गया जिसे लेकर जिला मंत्री विहिप रामचंद देवांगन ने कहा कि लगातार पुलिस व जिला प्रशासन को धर्मांतरण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है पर अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही हो रही जल्द ही इस विषय को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिला सहमंत्री रणजीत साहू ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का शहर से लेकर प्रत्येक गांव में गठन किया जाना है जिसमें बैठक की तारीख तय किया गया है जिसमें नगरी खंड में 16 सितंबर,कुरूद खंड और मगरलोड में 24 सितंबर,20 सितंबर धमतरी खंड में बैठक रखा गया है। बैठक में संघ जिला कार्यवाहक मोहन साहू, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल,जिला मंत्री रामचंद देवांगन, जिला सहमंत्री रणजीत साहू, गौतम साहू जिला सहमंत्री,यादवेंद्र यदु जिला संयोजक बजरंग दल,पुष्पेंद्र साहू विहिप जिला गौ रक्षा प्रमुख ,विनय जैन, प्रिंस जैन नगर मंत्री, पियूष पारख,राजेंद्र साहू,आनंद मेश्राम, मीडिया प्रभारी दीपक साहू,गणेश सिन्हा,पारस राम साहू,दीपेश कुमार यदु,अंगेशवर निषाद,लुमेश कुमार, डेमन राम साहू,दिलीप कुमार साहू,दिनेश सार्वा,पुनेश्वर सार्वा,हलधर निषाद, सभी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

बिजली का मेन तार टूट , बाल बाल बचे छात्र और शिक्षक आक्रोशित पालकों ने  विद्यालय में जड़ा ताला 

hindmedianews

धमतरी: भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर रक्षा की मांगी संविधान की गारंटी

Chunesh Sahu

प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती

hindmedianews

धमतरी: ग्राम पंचायत जबर्रा में धरती आबा शिविर का आयोजन

Chunesh Sahu

Sp डॉक्टर अभिषेक पल्लव सहित दो अन्य अधिकारियों का हुआ तबादला

hindmedianews

सरणीकरण के बाद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 से 14 तक का परिणाम विधिवत रूप से घोषणा

Sakshi Bansod