
*विद्यामितान(अतिथि शिक्षिकाओं ) ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को राखी के साथ भेजा आग्रह पत्र*
छग/बीजापुर l
बीजापुर जिले के विद्या मितान (राज्य स्तरीय अतिथि शिक्षकाओं) ने छत्तीशगढ़ीया मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल व शिक्षा मंत्री माननीय प्रेमसिंह टेकाम को भाई-बहन की पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर राखी व एक मार्मिक आग्रह पत्र भेजे गए जिसमें राखी तिहार 11 अगस्त को विद्यामितान (अतिथि शिक्षिकाओं )बहनों ने भइया भूपेश बघेल व प्रेम सिंह टेकाम से नेग स्वरूप अपनी बहनों के भविष्य सुरक्षा के लिए नियमितीकरण(जन घोषणा पत्र में अंकित) मांगी l इन्होने भइया भूपेश पर भरोसा जताया है और मांग पूरा का एक नया और भावनात्मक रुख अख्तियार करते हुए *एक राखी… एक आग्रह पत्र* राज्य सहित बीजापुर जिले के सभी विद्या मितान (राज्य स्तरीय अतिथि शिक्षकाओं) द्वारा भेजनें का निर्णय लिया है l
बीजापुर विद्यामितान (अतिथि शिक्षक ) संघ के पदाधिकारीयों ने बताया की प्रदेश के विद्यामितान(वर्तमान नाम अतिथि शिक्षक) का नियमितीकरण जिसे वर्तमान सरकार द्वारा जनघोषणा पत्र में किये गए वादे को लेकर पिछले चार सालों से विभिन्न आयोजन कर ध्यानाकर्षण करते आ रहें है. प्रांतीय संघ के आह्वान पर कई बार भेंट-मुलाक़ात,रैली व 65 दिन की अनिश्चित कालीन हड़ताल कर भी नियमितीकरण के लिए आग्रह किया गया l
विदित हो की ये वहीं विद्यामितान (अतिथि शिक्षक )हैँ जो अतिअसंवेदनशील बीजापुर में अपनी पूर्ण कर्तव्य के साथ न्यूनतम वेतन में आदिवासी बच्चों में शिक्षा की अलख जगा कर उन्हें शिक्षित कर रहें है साथ ही पिछले माह में भी इन्होने नियमित शिक्षकों के पांच दिवसीय हड़ताल पर जाने पर भी कार्यरत स्कुल का बागडोर थामे रहे व स्कूलों में तालेबंदी नहीं होने दिए l
बीजापुर जिला संघ के निर्णय पर कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं द्वारा छत्तीसगढीया मुख्यमंत्री भूपेश भईया को मार्मिक पत्र लिखकर उनके विद्या मितान (अतिथि शिक्षिका)बहनों को भैय्या की ओर से छत्तीशगढी तीज त्योहार, हरेली, तीजा, पोरा, राखी में बहनों को दिए जाने वाले नेग स्वरूप नियमितीकरण का उपहार का आग्रह किया गया है
चुनेश साहू 7049466638





