hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

नवगठित जिले खैरागढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों से पत्रकारों ने की सौजन्य भेंट, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के ओएसडी (प्रशासन) डॉ. जगदीश कुमार और ओएसडी (पुलिस) अंकिता शर्मा से खैरागढ़ के स्थानीय पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की। इस भेंट के दौरान पत्रकारों ने नवगठित जिले के दोनों शीर्षस्थ अधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने खैरागढ़ के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाओं से अवगत कराया। इस अनौपचारिक भेंट के दौरान पत्रकारों ने जहां जिले के अफसरों को खैरागढ़ की गतिविधियों और आवश्यकताओं की जानकारी दी, तो वहीं दूसरी तरफ दोनों शीर्षस्थ अफसरों ने कहा कि खैरागढ़ जिले का विकास सभी की भावनाओं के अनुरूप होगा और इस विकास में शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक कसावट में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान पत्रकारों ने यातायात समस्या, कानून-व्यवस्था, अतिक्रमण, स्कूल शिक्षा, बेरोजगारी आदि कई विषयों पर अपनी बात रखी, जिसे ओएसडी (प्रशासन) डॉ. जगदीश कुमार और ओएसडी (पुलिस) अंकिता शर्मा ने ध्यानपूर्वक सुना। इस मुलाकात के दौरान एसडीएम, टंकेश्वर साहू, एसडीओपी दिनेश सिन्हा, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी विनोद डोंगरे भी उपस्थित थे, जबकि पत्रकारों की तरफ से पत्रकार यूनियन के खिलेंद्र नामदेव, अध्यक्ष नीलेश यादव, उपाध्यक्ष दिनेश साहू, सचिव नितिन भांडेकर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चंदेल, सह सचिव आदित्य सिंह परिहार,
सदस्य प्रदीप बोरकर, राम साहू, प्रवीण नामदेव आदि भेंट करने पहुंचे थे।

संबंधित पोस्ट

विश्व आत्महत्या रोकधाम दिवस पर कार्यक्रम, मानसिक तनाव से रहें दूर

hindmedianews

रोजगार के नाम पर राज्य सरकार ने युवकों के साथ किया छल — आकाश शर्मा

Chunesh Sahu

33 पौवा देशी मदिरा का परिवहन करने वाले  भैय्या चढे पुलिस के हत्थे

hindmedianews

नेशनल लोक अदालत हेतु बीमा कम्पनी के अधिकृत अधिवक्तागणों के साथ बैठक आहुत ।

hindmedianews

गंगरेल मंडल में पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर पर विचार गोष्ठी संपन्न* *लोक माता अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण और सेवा भावना के प्रतीक के रूप में सदैव स्मरणीय है : रामू रोहरा* *देवी अहिल्याबाई होलकर कुशल शासिका सेवाभावी न्यायप्रिय सनातन धर्म रक्षिका थी: नागेंन्द्र शुक्ला* *श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी रही प्रभावशाली*

Chunesh Sahu

भाजयुमो भटगांव ने हेल्प-डेस्क लगाकर वैक्सीनेशन लगवाने लोगों को किया प्रेरित ।

hindmedianews