hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमति तेजकुंवर नेताम एवं सदस्य श्री सोनल कुमार गुप्ता कबीरधाम के प्रवास पर रहेंगे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर /कबीरधाम : छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमति तेजकुंवर नेताम एवं माननीय सदस्य श्री सोनल कुमार गुप्ता दिनांक 18.04.2022 जिला कबीरधाम के प्रवास पर रहेंगे। जिला कबीरधाम के प्रवास के दौरान अपरान्ह 02 बजे से न्यू सर्किट हाउस कवर्धा में बाल अधिकारों के प्रभावी संरक्षण हेतु समीक्षा बैठक सह कार्यषाला का आयोजित की गई है। बैठक माननीय अध्यक्ष एवं सस्दयों द्वारा जिले में बाल अधिकारों के प्रभावी संरक्षण हेतु किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015, लैंगिक अपराधों से बच्चों संरक्षण अधिनियम 2012, अनिवार्य तथा मुफ़्त शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों में कोविड संक्रमण से बचाव एवं टिकाकरण एवं बाल अधिकार संरक्षण सं संबंधित विभिन्न विषयों एवं कार्यों की समीक्षा एवं क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा करेंगे । उक्त समीक्षा बैठक एवं उन्मुखिकरण कार्यशाला में पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

तेज अंधड़ बारिश के चलते बेलोदी से अरमरी कला मार्ग में गिरा पेड़, पेड़ गिरने से रोड हुआ जाम,

Chunesh Sahu

सावन महीने में शराब बिक्री पर रोक लगाए सरकार: रवि मानिकपुरी

hindmedianews

पुलिस थाना कुंडा अंतर्गत दामापुर चौकी में जन चौपाल

hindmedianews

विद्यार्थियों हुए रुबरु  चलाए जा रहे इस नशे के खिलाफ़ अभियान से 

hindmedianews

झापीपथरा नाला में नरवा के तहत बने विभिन्न संरचनाओं का प्रभारी सचिव ने किया मुआयना    नरवा विकास से औसतन एक मीटर बढ़ा जलस्तर

Chunesh Sahu

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिटौद में कराया गया न्योता भोज,

Chunesh Sahu