माघी पुन्नी(डोंगरिया)मेला से पहले गन्ना रिकवरी राशि जारी करने की मांग हेतु कारखाना प्रबंधन को सौंपा गया स्मरण पत्र ।
संवाददाता ~अजय जांगड़े
कबीरधाम / पंडरिया – युवा किसान नेता रवि चंद्रवंशी (ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ) ने बताया कि विगत वर्ष 20 दिसंबर 2021 को रिकवरी राशि की मांग को लेकर सैकड़ो किसानों के साथ मिलकर फैक्ट्री के सामने चक्का जाम किया गया था, जहाँ पर शक्कर कारखाना प्रबंधक सतीस पाटले के द्वारा प्रशाशनिक अधिकारीयो के समक्ष वादा किया गया था कि मेला से पहले सभी किसानों को रिकवरी की पूरी राशि दे दी जाएगी।।
माननीय प्रबंध संचालक महोदय को आज हमारे द्वारा उनके द्वारा किये वादे को याद दिलाते हुए मेला से पहले रिकवरी राशि जारी करने की मांग किये हैं साथ ही उंनको यह भी बताए है कि उक्त दिवस को किये गए चक्का जाम से सैकड़ो किसानों के ऊपर FIR भी दर्ज किया गया है जिसके कारण किसान भारी आक्रोशित भी है। रवि चंद्रवंशी ने बताया कि कारखाना प्रबंधन द्वारा किसानों की बातों को गम्भीरता से सुनते हुए यह आस्वाशन दिलाये है कि मेला से पहले किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा।
ज्ञापन सौंपते समय रवि चंद्रवंशी सहित कोविड प्रोटोकॉल के कारण बाहर में प्रमुख रूप से कामता चंद्रवंशी, लतेल साहू, रामभरोस,जित्तू, राहुल उपस्थित रहे