
डोंगरगढ़….
भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण समाज डोंगरगढ़ द्वारा विप्र भवन केदारबाड़ी परिसर में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डोंगरगढ़ विधायक पहुंची तो वही कार्यक्रम की अध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के द्वारा की गई। वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ,जिला महामंत्री कांग्रेस कमिटी , अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमिटी डोंगरगढ़ मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर की गई। जिसके बाद डोंगरगढ़ विधायक का ब्राह्मण समाज डोंगरगढ़ की मातृशक्ति के द्वारा चुनरी और श्रीफल भेंट अभिनंदन किया गया, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे । चुनरी और श्रीफल भेंट कर अध्यक्ष ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों द्वारा अभिनंदन किया गया। ब्राह्मण समाज डोंगरगढ़ की यात्रा के बारे में बताते हुए अध्यक्ष ने बताया कि समाज लगातार सामाजिक एकजुटता के लिए संघर्ष करता आया है जिसके परिणाम स्वरूप आज इस मुकाम पर ब्राह्मण समाज डोंगरगढ़ खड़ा है जहां 200 से अधिक परिवार इस भवन में अपने सामाजिक कार्यक्रमों के साथ साथ ही परिवारिक कार्यक्रमों को भी संपन्न करते हैं। अनिल पांडे ने बताया कि समाज के पूर्व अध्यक्ष रहे जो सपना था कि न केवल डोंगरगढ़ शहर के सामाजिक बंधु बल्कि पूरे ग्रामीण क्षेत्रों के भी सामाजिक बंधुओं को इस भवन के माध्यम से एक किया जाए उस पर लगातार समाज एकजुटता के साथ कार्य कर रहा है, जिस उद्देश्य के साथ इस भवन की नींव पूर्व अध्यक्ष के द्वारा सभी सामाजिक प्रबुद्ध जनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से डाली गई थी उसे मूर्त रूप देने प्रयास लगातार समाज के द्वारा किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज के विप्र भवन परिसर में निर्मित दो कमरों के सहयोग के लिए अध्यक्ष ने मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , पूर्व विधायक , वर्तमान विधायक का आभार व्यक्त किया और पांच लाख रुपए की मांग परिसर में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए विधायक से की । वही मंच से विधायक डोंगरगढ़ ने समाज के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा सभी के लिए पथ प्रदर्शक रहा है, कार्य के शुरुआत के लिए सभी को ब्राह्मण की आवश्यकता होती है, ऐसे इस समाज के बीच आकर मुझे अपने विचार रखने का अवसर मिला साथ विधायक ने आने वाले दिनों में भी ब्राह्मण समाज डोंगरगढ़ को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया जिससे ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक एकता तो और बढ़ाया जा सके। वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और अध्यक्षता कर रहे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान उसे समय लगभग शहर के सभी समाजों को आर्थिक सहायता दी थी जिसमें ब्राह्मण समाज डोंगरगढ़ भी शामिल था आज उसे सहायता से दो कमरों का निर्माण पूर्ण हुआ है जिसका लोकार्पण आज संपन्न हुआ जिसके लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी आभार व्यक्त किया। नवाज खान ने मंच से कहा कि ब्राह्मण का कार्य समाज में ज्ञान का प्रचार प्रसार करना है जिसमें डोंगरगढ़ ब्राह्मण समाज अपनी अग्रणी भूमिका निभाता आया है, ऐसे में इस समाज किसी सहायता करना और समाज के बीच आकर अपने विचार रखने में बड़ा हर्ष होता है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेट मुलाकात कार्यक्रम के तहत डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान स्थानीय रेस्ट हाउस में ब्राह्मण समाज डोंगरगढ़ को 15 लख रुपए की शासकीय सहायता निर्माण कार्य के लिए देने की घोषणा की थी जिसे विप्र भवन केदारबाड़ी में दो सर्व सुविधायुक्त कमरों का निर्माण कराया गया है जिसका लोकार्पण विधायक डोंगरगढ़ एवं पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के द्वारा फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष ने किया ।





