hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल के आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस को थाना फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्रान्तर्गत हुये अंधे कत्ल खुलासा करने में मिली सफलता

आरोपी लाला यादव द्वारा मृतिका को रास्ते से हटाने की मंशा से गला दबाकर किया गया था हत्या

थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही

दिनांक 13.04.2026 को प्रार्थी/परिजन निवासी सेतगंगा ने थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतिका दिनांक 12.04.2026 से 13.04.2026 के दरम्यानी रात घर से बिना बताये कहीं चली गयी थी, सुबह देखे तो घर पर नहीं थी। दिनांक 13.04.2026 को करीबन 11-12 बजे गाड़ाघाट में पगडंडी रास्ता में एक महिला का शव पडे़ होने की सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा जाकर देखे तो मृतिका का शव होने की पहचान होने पर रिपोर्ट पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवीनत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आसपास के लोगों से पूछताछ एवं मुखबीर की सूचना पर संदेही लालाराम यादव को तलब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका के साथ उसका प्रेम संबंध था। इसी दौरान मृतिका द्वारा आरोपी लालाराम यादव को पत्नि बनाकर अपने घर ले जाने की बात बोलकर परेशान करती थी, जिस पर आरोपी लाला यादव के द्वारा क्रोधित होकर मृतिका को रास्ता से हटाने की नियत से दिनांक 12.04.2026 को मृतिका को फोन कर बुलाया और मोटर सायकल में बैठाकर ग्राम गाड़ाघाट के पास ले जाकर गला को दबाकर हत्या कर दिया एवं मृतिका के मोबाईल को ग्राम छटन के तालाब में फेंकना बताये और जुर्म कारित करना स्वीकार किया। आरोपी लालाराम यादव के निशानदेही पर आरोपी के 01 नग टेक्नो मोबाईल एवं मृतिका की 01 नग की-पेड मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी-28 बी-7299 को जप्त कर आरोपी लालाराम यादव पिता बट्टा यादव उम्र 38 वर्ष ग्राम शुक्लाभांठा थाना फास्टरपुर-सेतगंगा को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 14.04.2026 को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी फास्टरपुर-सेतगंगा, सउनि विजय बंजारा, आरक्षक पारसमणी भास्कर, जितेन्द्र खाण्डेकर, तीजराम यादव एवं समस्त स्टाफ की अहम भूमिका रही।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ का उभरता कॉमेडियन सितारा पकलू नायक 

Chunesh Sahu

लोकतन्त्र के महापर्व के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण शुरू, मतदान 7 नवम्बर को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक 

hindmedianews

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित मित्र मिलन चौपाटी की सौगात

Sakshi Bansod

मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से जिंदा और झिरौनी समिति के लगभग 475 किसानों को मिली न्याय की नई राह

hindmedianews

ईंट भट्टों में खप रही इमारती लकड़ी, वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल रेंगाखार वन परिक्षेत्र सहित वन मंडल कवर्धा में अवैध लकड़ी जलाने का खेल जारी, कार्रवाई नहीं होने से बढ़ी नाराजगी

Sakshi Bansod

वनांचल क्षेत्र में शिक्षा विकास की नई पहल कोदवागोड़ान में 100 सीटर बालक छात्रावास का भूमिपूजन, 2.75 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक परिसर

Sakshi Bansod