hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतीविकास

नगर पालिका परिषद् पंडरिया समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने अधिकारियों को दिए निर्देश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

नगर पालिका परिषद् पंडरिया की समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा जनता की सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्य तय समय पर हों

कवर्धा, नगर पालिका परिषद् पंडरिया अंतर्गत जनसुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्र के विकास हेतु हो रहे अधोसंरचना निर्माण कार्यों, जनता की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं शासकीय योजनाओं का सुचारू संचालन हेतु आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा नगर पालिका परिषद् पंडरिया में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुईं। समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय में पूरा करने तथा जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और जनता को उसका लाभ समय पर दिलाने एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका अंतर्गत सभी वार्ड पार्षदों से एक-एक कर उनके वार्ड व क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विषयों, जनता की मूलभूत सुविधाओं, आवश्यकताओं और विकास कार्यों के बारे में चर्चा की तथा उसकी आपूर्ति हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति, प्रगति और शासकीय योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने जैसे विषयों पर भी संवाद किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति, नगर में स्वच्छता व सौन्दर्यीकरण, विकास कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, पीएम आवास की किश्त से जुड़ी समस्याओं के निराकरण, सभी वार्डों में पुराने विद्युत तारों को दुरुस्त करने, बाजार क्षेत्र में पब्लिक टॉयलेट, पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था, सुचारू विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण में तेजी, स्वच्छता व सौंदर्यीकरण जैसे विषयों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों से सीधे संवाद कर वार्डवासियों की आवश्यकताओं और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली।

बैठक में बिजली आपूर्ति, पीएम आवास आवेदनों के त्वरित निराकरण, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, पार्किंग व्यवस्था सुधार जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। साथ ही भू-राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण, गर्मी के मद्देनजर बिजली आपूर्ति और नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और समस्याओं का त्वरित निराकरण करना हमारी प्राथमिकता है। पंडरिया नगर में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों के निर्माण व मरम्मत, पीएम आवास, सौंदर्यीकरण जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। हरिनाला पुल, अटल परिसर, भारत माता चौक, सुतियापाट नहर विस्तार, पंडरिया बाईपास और चौपाटी निर्माण जैसे कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा 250 सीटर नालंदा परिसर, नवीन पालिका भवन और व्यावसायिक परिसर निर्माण को भी स्वीकृति मिली है।

बैठक में नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सभी वार्ड पार्षद, तहसीलदार, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल संसाधन, ऊर्जा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

*रामजी भारती के प्रदेश महामंत्री बनने से संगठन में आएगी मजबूती:–हितेश कुमार डोंगरे*

Chunesh Sahu

वन विकास निगम के अफसर आशीष पठारे के ऊपर रुपए लेने का लगा आरोप, बुधराम बैगा की कहानी को दे रहे न्यौता

hindmedianews

*रामधुनी प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ*

Chunesh Sahu

*आज ग्राम सरेखा (पायला) में लगभग 53 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

ध्वनि तथा जल प्रदूषण को रोकने नगरीय निकायों में उचित प्रबंधन करें :कलेक्टर 

hindmedianews

प्राचार्य प्रमोशन की काउंसलिंग आज से, लेकिन सूची में फेरबदल से मचा हंगामा

Sakshi Bansod