hindmedianews
Breaking News
Raipurअन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़

राजपूत क्षत्रिय समाज का वार्षिक आम जलसा सम्पन्न, विधायक भावना बोहरा ने की 20 लाख रुपये की घोषणा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,पंडरिया नगर स्थित महाराणा प्रताप भवन में सोमवार को राजपूत क्षत्रिय महासभा उपसमिति पंडरिया द्वारा भव्य वार्षिक आम जलसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक एकता, परंपरा और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मंडल, युवा वर्ग तथा बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक  बोहरा ने कहा कि क्षत्रिय समाज सदैव चुनौतीपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलने वाला समाज है, जो अपने वचनों पर अडिग रहता है। “क्षत्रिय जो कहते हैं, वही करते हैं और अपने धर्म का पालन पूरी निष्ठा से करते हैं,” उन्होंने कहा।

उन्होंने संगठन की शक्ति पर बल देते हुए समाज को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही क्षत्रिय महिलाओं के साहस और त्याग की चर्चा करते हुए कहा कि इतिहास साक्षी है कि क्षत्रिय महिलाएं युद्ध के परिणाम से अवगत होते हुए भी वीरों को तिलक लगाकर रणभूमि के लिए विदा करती रही हैं। क्षत्रिय समाज त्याग, सुरक्षा और संस्कृति संरक्षण के लिए सदैव समर्पित रहा है।

कार्यक्रम में महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस, पूर्व अध्यक्ष होरी सिंह दौड़, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, केंद्रीय महिला अध्यक्ष रश्मि सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह, प्रचार सचिव जितेंद्र सिंह, अशोक सिंह, घनश्याम सिंह, अजय सिंह, अनुराग सिंह एवं महेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने समाज को संगठित और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया तथा कहा कि क्षत्रिय समाज सदैव जरूरतमंदों की सहायता और देश-धर्म की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा है।

इससे पूर्व उपसमिति के सचिव रविकांत सिंह ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पंडरिया उपसमिति की भौगोलिक एवं सामाजिक-राजनैतिक स्थिति से अवगत कराया। वहीं कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष प्रशांत सिंह चौहान, प्रभात सिंह, सुरेश सिंह दौड़, इंद्रजीत सिंह, दरब सिंह, खेम सिंह, रामकुमार सिंह, छबिलाल सिंह, मनोज सिंह बैस, आरके बैस, मोहन राजपूत, साहेब लाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोरे सिंह, रामजी सिंह, बिरेन्द्र सिंह, सोनू ठाकुर,ओजस सिंह राजपूत, अनुभव सिंह, श्रेयस सिंह, शशांक सिंह, बाबा सिंह, विनोद सिंह, मार्तण्ड सिंह, सुरेंद्र ठाकुर सहित महिला मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे।

प्रतियोगिताओं में महिलाओं व बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

जलसा कार्यक्रम के दौरान रंगोली, मेंहदी एवं थाली सजाओ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में श्रेजल सिंह ने प्रथम एवं योगेश्वरी सिंह राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में कृतिका राजपूत प्रथम रहीं। थाली सजाओ प्रतियोगिता में तनु ठाकुर ने प्रथम, रीना सिंह ने द्वितीय एवं विजया चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की घोषणा

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने राजपूत क्षत्रिय समाज के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर एवं शासन स्तर पर पहल करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने समाज के प्रत्येक रचनात्मक कार्य में सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

संबंधित पोस्ट

खाद्य मंत्री ने किया स्वेच्छानुदान राशि का चेक वितरण

hindmedianews

द्वारिका साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आई टी सयोंजक शुभचिंतको ने दिए बधाई

Chunesh Sahu

पंडरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, वाहन में घूम -घूम कर मोबाइल से सट्टा पट्टी लिखते खाईवाल को किया गिरफ्तार

hindmedianews

निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

hindmedianews

छत्तीसगढ़ में सड़क पर खेती का अनोखा विरोध -*

Chunesh Sahu

बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ यात्रा के चौथे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं कांवड़ यात्रियों ने तय कि गौरकांपा से मोहतरा की यात्रा, पुष्पवर्षा के साथ शिवभक्तों ने किया भव्य स्वागत

hindmedianews