hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

ग्राम पंचायत मनोहरपुर में रजत जयंती महोत्सव की धूम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

लोरमी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मनोहरपुर में रजत जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही, जहाँ विकास और आधुनिक तकनीक के समन्वय पर बल दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने पंचायत की 25 वर्षों की यात्रा और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों को एकजुट रहकर गांव की प्रगति में सहभागी बनने का आह्वान किया।

महोत्सव में विशेष रूप से पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी लव सिंह माथुर और ऋषि तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

अधिकारियों ने कहा किः आज के दौर में बिजली और सौर ऊर्जा हमारी आधुनिक जीवनशैली की रीढ़ बन चुके हैं। बिना ऊर्जा के विकास की कल्पना करना असंभव है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में बताया गया ताकि ग्रामीण उनका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। इस अवसर पर बिजली विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। महोत्सव के अंत में पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया

संबंधित पोस्ट

सिकोसा में देशी कंपोजिट मदिरा दुकान के कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण**

Chunesh Sahu

गुण्डरदेही में “हर घर तिरंगा” रैली का आयोजन, शहीद को किया नमन**

Chunesh Sahu

शासकीय प्राथमिक विद्यालय पडकीभाट में कराया गया न्योता भोज, बच्चो में दिखा उत्साह,

Chunesh Sahu

तलवार लहराते हुए शराबी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 8 मार्च से शुरू होगी 4 अतिरिक्त निशुल्क बस सेवा का संचालन

hindmedianews

*प्रधानमंत्री कौशल प्रशिक्षण योजना के तहत् सोलर पैनल, सोलर पंप हेतू निः शुल्क प्रशिक्षण…*

Chunesh Sahu