hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़धमतरी

अज्ञानता को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाला गुरु होता है – कविता योगेश बाबर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

(डाही व डोमा में गुरु घासीदास जयंती का आयोजन कविता योगेश बाबर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न )

 

 

ग्राम डोमा व डाही में गुरु घासीदास जयंती समारोह आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर थी कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं घ्वजारोहण करके किया गया कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने समस्त सतनामी समाज एवं ग्राम वासियों को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि बाबा का जन्म छत्तीसगढ़ के गिरौदपूरी गाँव में हुआ था वे एक अत्यंत ग़रीब परिवार में पैदा हुए उन्होने सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात किया एवं सतनाम संप्रदाय की स्थापना की सतनाम पंथ का उन्हें संस्थापक माना जाता है उन्होंने अपने जीवन काल में कम उम्र में पशुओं की बली एवं छुआ छूत की खिलाफ़त की उन्होने यह संदेश दिया कि सतनाम धर्म को मानो जो की सनातन धर्म का ही प्रारूप है सतनाम धर्म प्रत्येक मानव को मानव का स्थान देता है यहाँ न कोई छोटा है न बड़ा है सभी जन एक समान रह कर ही अपने जीवन को सफल बना सकते हैं मनखे मनखे एक समान का नारा भी बाबा जी ने दिया इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य दयाराम साहू वर्तमान जनपद सदस्य फगेश्वरी साहू सरपंच डोमा गुंजन साहू दयालाल साहू पूर्व सरपंच लक्ष्मीकांत बंजारे मोतीलाल मरकाम सुकलाल सोनवानी हेमलाल साहू पंचम साहेब जी पंच गौरी ओझा उपसरपंच अनिता तारक एवं बड़ी संख्या में सतनामी समाज के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे

 

चुनेश साहू 9111988965

 

संबंधित पोस्ट

काम बंद ~कलम बंद पंडरिया में भी सचिवों का हड़ताल, पंचायतों में काम ठप

hindmedianews

प्रेम विवाह के बाद संदिग्ध मौत — हत्या के आरोप में कब्र से निकाला गया महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी राज

Sakshi Bansod

*मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ देसी पिस्टल बिक्री करने आया आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*  *आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक बिना नम्बर के अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद

Chunesh Sahu

*अरुण साव जी की पहल से सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों को करोड़ो रूपये की राशि मिलेगा वापस-बलराम गुप्ता* *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी ने लोकसभा में उठाया था मामले को,केंद्र सरकार ने लिया निर्णय,निवेशकों ने कहा धन्यवाद अरुण साव जी*

Chunesh Sahu

*नारीशक्ति के सपनों पर कांग्रेस और विपक्ष ने किया कुठाराघात: तारणी चंद्राकर*

Chunesh Sahu

अपना बूथ सबसे मजबूत की परिभाषा को साकार करते भाजपा नेत्री संध्या अजेंद्र साहू ने 300से ज्यादा लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

Chunesh Sahu