hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेम विवाह के बाद संदिग्ध मौत — हत्या के आरोप में कब्र से निकाला गया महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी राज

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बिलासपुर/चकरभाठा। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पाँच साल पहले प्रेम विवाह करने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल वालों ने महिला का अंतिम संस्कार जल्दबाज़ी में कर उसे दफन कर दिया था। लेकिन मृतका के मायके पक्ष ने पति व उसके परिवार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों की शिकायत और बढ़ते विवाद के बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए मौत के दस दिन बाद कब्र खुदवाकर शव बाहर निकाला। इस दौरान राजस्व अधिकारी, पुलिस टीम और ग्राम के चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों का आरोप है कि विवाहिता की शादी के बाद से ही उसके साथ प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक अत्याचार किया जा रहा था। घटना वाले दिन भी उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई, लेकिन ससुराल वालों ने इसे सामान्य मृत्यु बताकर जल्दबाज़ी में दफना दिया।

पुलिस जांच जारी

चकरभाठा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। अब सबकी नज़र पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि यह मौत प्राकृतिक थी या फिर हत्या।

घटना एक नज़र में — प्रेम विवाह के 5 साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उजागर होगा सच

संबंधित पोस्ट

हरेली तिहार पर गौठानों में होगी पारंपरिक कार्यक्रमों की धूम

hindmedianews

पीएम श्री आवासीय एकलव्य विद्यालय ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान,12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, कॉमर्स का परिणाम शत-प्रतिशत

Sakshi Bansod

तपेगा मौसम प्रदेश में अगले दो दिन तक लू चलने, तापमान बढ़ने की चेतावनी 40° से ऊपर रहेगा पारा, संभलकर रहें

Sakshi Bansod

प्रमोदगुरु बालापीर संस्थान में बीजक बोध (भाग-1) का विमोचन सम्पन्न

Chunesh Sahu

“करेला नहीं साहब, ये करील का गोरखधंधा है!” — वन रक्षक और डिप्टी रेंजर की सहमति से हाईवे पर लुट रही जंगल की संपदा, विभाग बना ‘मौन साधु’….!

टेस्ट, ट्रीट, टॉक’ मॉडल से कबीरधाम में एनीमिया उन्मूलन अभियान तेज “एनीमिया मुक्त भारत” की ओर कबीरधाम के बढ़ते कदम, 350 से अधिक महिलाओं को मिला स्वास्थ्य प्रशिक्षण

Sakshi Bansod