hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सक्ती–तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

3 आरोपी गिरफ्तार, 1.70 लाख के नकली नोट बरामद

सक्ती। नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सक्ती और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर तेलंगाना पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है।

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में नकली नोट खपाते समय सिद्धा गौड़ नामक आरोपी को पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह कई राज्यों में नकली नोटों की सप्लाई करता रहा है। उसके नेटवर्क में सक्ती जिले के दो और नाम सामने आए— नंदलाल जांगड़े और छतराम आदित्य।

जांच में सामने आया कि इन दोनों आरोपियों ने करीब 2 लाख रुपये के नकली नोट सोहन लहरे को खपाने के लिए दिए थे। सोहन लहरे ने इनमें से 30 हजार रुपये बाजार में चला दिए, जबकि 1.70 लाख रुपये नकली नोट उसके घर से बरामद हुए। सक्ती पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर नकली नोटों को जब्त कर लिया।

तेलंगाना पुलिस की सूचना पर सक्ती पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—नंदलाल जांगड़े, छतराम आदित्य और सोहन लहरे—को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर तेलंगाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उजागर हुआ बड़ा नेटवर्क

सक्ती व तेलंगाना पुलिस की संयुक्त और प्रभावी कार्रवाई से नकली नोटों की सप्लाई में शामिल एक संगठित नेटवर्क सामने आया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों तक फैले हो सकते हैं, जिसकी जांच आगे जारी रहेगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध नोट या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने को दें, ताकि ऐसे अवैध नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

संबंधित पोस्ट

प्रतापपुर विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद गहराया, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का बड़ा बयान

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फिर से जीत दिलाने में किसान निभाएंगे बड़ी भूमिका – नीलकंठ चंद्रवंशी

hindmedianews

हमरा संकल्प पत्र, जनता की आकाँक्षाओं को पूरा कर क्षेत्र के समुचित विकास को देगा ट्रिपल इंजन की रफ़्तार : भावना बोहरा

hindmedianews

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए आवेदन 26 दिसम्बर तक आमंत्रित

Chunesh Sahu

बेज़ुबा सेवा समिति ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

hindmedianews

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यशाला 2025 में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करने का अवसर मिला।

Chunesh Sahu