hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

चिल्फी घाटी का नागमोड़ी घाट 20 घंटे से जाम, नेशनल हाईवे-30 ठप

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

भूसा और मटेरियल से भरे दो ट्रक मोड़ पर फंसे, वाहनों की लंबी कतारें… सब्जियाँ खराब होने लगीं

चिल्फी

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार को दिनभर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। चिल्फी घाटी के नागमोड़ी घाट में शुक्रवार रात करीब 9 बजे से लेकर शनिवार शाम 5 बजे तक भारी जाम की स्थिति बनी रही। 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यातायात पूरी तरह बाधित है। घाट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और कई यात्री व मालवाहक वाहन घंटों से फंसे हुए हैं।

दो ट्रक मोड़ पर फंसने से बिगड़ा हालात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात नागमोड़ी घाट के तेज मोड़ पर दो भारी ट्रक अचानक खराब होकर बीच सड़क पर फंस गए। एक ट्रक में भूसा भरा हुआ था, जबकि दूसरे वाहन के ट्राला में भारी मटेरियल लदा हुआ था। दोनों वाहनों के अचानक बंद पड़ने और मोड़ पर फंस जाने के कारण सड़क पर बिल्कुल भी जगह नहीं बची, जिससे आगे-पीछे खड़ी गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं।

ढलान और संकीर्ण मोड़ से बचाव कार्य में मुश्किल

शनिवार पूरे दिन चिल्फी थाना पुलिस और स्थानीय मैकेनिक टीम दोनों वाहनों को हटाने का प्रयास करते रहे, लेकिन घाट का ढलान और मोड़ की संकीर्णता के कारण वाहन को हिलाना भी बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। कई बार जेसीबी और चेन मशीन लगाकर कोशिश की गई, लेकिन भारी वजन और ढलान के कारण सफलता नहीं मिली।

यात्री बसें भी बंद, यात्रियों को भारी परेशानी

जाम के चलते इस मार्ग पर चलने वाली सभी यात्री बसें बंद हैं। सुबह से शाम तक यात्रियों को आसपास के ढाबों और खुले क्षेत्रों में समय बिताने मजबूर होना पड़ा। कई लोग पैदल पैदल जाम से निकलने की कोशिश करते दिखे।

सब्जी से लदे वाहन फंसे, खराब होने लगीं हरी सब्जियाँ

एमपी से सब्जियाँ लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आने वाले कई ट्रक और पिकअप जाम में 20 घंटे से फंसे हुए हैं। लगातार खड़े रहने और धूप-छांव की वजह से हरी सब्जियाँ, आलू, प्याज खराब होने लगी हैं, जिससे सब्जी व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। वाहन चालकों ने बताया कि

“सब्जी खराब होने की वजह से हमें हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ सकता है।”

स्थानीय लोगों में आक्रोश, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय ग्रामीण और वाहन चालकों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि इतने लंबे समय से जाम लगा है, फिर भी भारी क्रेन या वैकल्पिक व्यवस्था समय पर नहीं की गई। यदि तुरंत क्रेन मंगाई जाती, तो जाम इतना लंबा न चलता।

NH-30 पूरी तरह जाम, स्थिति नियंत्रित करने में प्रशासन असफल

नागमोड़ी घाट का यह मोड़ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला संवेदनशील मार्ग है। इस मार्ग के पूरी तरह ठप हो जाने से मालवाहक और आम यात्रियों की आवाजाही बाधित हो गई है।

पुलिस ने बताया कि

“भारी वाहन को हटाने के लिए  अतिरिक्त मशीनें मंगाई जा रही हैं जैसे ही ट्रक हटेंगे, यातायात को जल्द बहाल किया जाएगा।” अब भी जाम पूरी तरह नहीं खुला

ख़बर लिखे जाने तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। भारी वाहनों को हटाने का प्रयास जारी है और यातायात जल्द सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित पोस्ट

जिला स्तरीय कलार महोत्सव ग्राम कलंगपुर 

Chunesh Sahu

प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन में काँटामारी का आरोप , कलेक्टर से हुई शिकायत

hindmedianews

कुई-कुकदुर के वनांचल क्षेत्र में निवासरत परिवारों की सुविधा के लिए भावना बोहरा ने शुरू की निशुल्क एम्बुलेंस सेवा

hindmedianews

*भाजपा मंडल गंगरेल के अकलाडोंगरी में”संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ* *प्रधानमंत्री मोदी जी का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा: ठाकुर शशि पवार*

Chunesh Sahu

केंद्र सरकार व कलेक्टर को दिखा रहे अंगूठा: चेक डेम घोटाले में पी ओ,सी ई ओ, तकनीकी सहायक सहित सरपंच की मनमानी 

hindmedianews

तेज रफ्तार का कहर, अलग अलग स्थानों पर कई गाड़ियों को मारी ठोकर,1 की मौत 7 घायल

hindmedianews