hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से नवाजे गए अशोक टोण्डे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

लोरमी । माता राजमोहनी देवी भवन अंबिकापुर में आयोजित भव्य समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ का पहरेदार राष्ट्रीय साप्ताहिक अखबार एवं न्यूज़ चैनल द्वारा विकास खंड लोरमी अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा के प्रधान पाठक अशोक कुमार टोण्डे को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से संस्कृति ,पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, सहित पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, एक्ट्रेस, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुई हस्तियों, लेखकों , गायकों, कवियों गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में अशोक कुमार टोण्डे को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया‌। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका उल्लेखनीय योगदान शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है। अशोक कुमार टोण्डे ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्यों को अधिक उत्साह के साथ जारी रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के आयोजक छत्तीसगढ़ के पहरेदार राष्ट्रीय सप्ताहिक अखबार एवं टीवी चैनल के प्रधान संपादक राजेंद्र जैन द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में टोण्डे जी का शिक्षा के प्रति समर्पण और बच्चों को उज्जवल भविष्य देने की उनकी निरंतर पहल अत्यंत प्रशंसनीय है। हमें गर्व है कि हम उन्हें यह सम्मान प्रदान कर रहे हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हैं।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम से आए कांवड़ यात्रियों के लिए अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा निःशुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था

hindmedianews

गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा मे नवरात्रि के प्रथम दिन जप, ध्यान, साधना, और दीप प्रज्वलित कर एक कुंडिया महायज्ञ किया गया,,

Chunesh Sahu

राज्योत्सव देखने रायपुर पहुँचे ग्राम पंचायत बिरकोना के पंच व ग्रामीण

hindmedianews

जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, पत्रकारों के साथ सम्मान पूर्वक बरताव करें ~छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का. अध्यक्ष फिरोज खान

hindmedianews

रंग लाई बच्चों और शिक्षकों की मेहनत, पंडरियाकुंडा — दामापुर क्षेत्र के 8 ग्रामीण बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन 

Sakshi Bansod

विजयादशमी का पर्व हमें अपने अंदर निहित अहंकार को दूर कर सबकी सेवा,सत्कार एवं भाईचारे के लिए प्रेरित करता है : भावना बोहरा

hindmedianews