hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

बालोद में वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन कार्यक्रम संपन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बालोद, 7 नवम्बर 2025। देशभर में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ के तहत आयोजित स्मरणोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद नगर पालिका परिषद में सामूहिक श्रवण और गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में किए गए भव्य उद्घाटन समारोह के साथ जुड़ा रहा, जिसमें उन्होंने देशवासियों से इस गीत को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि वंदे मातरम की रचना 1875 में बंकिम चंद्र चटर्जी ने की थी। इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीयों में राष्ट्रभक्ति, एकता और समर्पण की भावना को जागृत किया। 7 से 14 नवम्बर तक चलने वाले इस सप्ताहभर के उत्सव का उद्देश्य देश में राष्ट्रगीत के महत्व को पुनः स्थापित करना है।बालोद नगर पालिका परिषद में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष कक्ष से नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पार्षदगण गिरजेश गुप्ता, कांति साहू, गोमती रात्रे, पुष्पा साहू, आशा पटेल, श्यामा यादव सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता दीदियों ने भाग लिया। उपस्थित जनों ने नई दिल्ली से प्रसारित कार्यक्रम का टेलीविजन प्रसारण देखा और श्रद्धा व गौरव के साथ वंदे मातरम का गायन किया।कार्यक्रम के अंत में भाजपा सदस्य शेखर वर्मा ने कहा — “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।” यह भाव सभी में देश समर्पण की भावना को प्रेरित करता है।

संबंधित पोस्ट

2454 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 3836 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए… देखिए कोरोना की मीडिया बुलेटिन….

Chunesh Sahu

पोंडी-उपरोड़ा बीईओ के.आर. दयाल ने किया सुतर्रा संकुल के सभी स्कूलों का निरीक्षण….!

अजय महंत

खाद्य पदार्थों में नहीं है समाप्ति तिथि लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़, बच्चे ज्यादातर हो रहे शिकार

hindmedianews

पत्रकार महासंघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बस्तर और नारायणपुर जिलों के पदाधिकारियों की सदस्यता समाप्त 

Chunesh Sahu

*78 आंगनबाड़ियों के कायाकल्प के लिए 76:84 लाख रुपये स्वीकृत* *जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर और जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर के प्रयासों से संवरेगी नौनिहालों की पाठशाला*

Chunesh Sahu

जिला चिकित्सालय कबीरधाम में कैंसर का हो रहा इलाज

hindmedianews