hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोंथा’ ने बढ़ाई चिंता, कई जिलों में दिखेगा असर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर।अरब सागर में उत्पन्न चक्रवात “CYCLONE MONTHA” अब छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से दो दिनों में राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और घने बादल छाने की संभावना है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि वातावरण में नमी और ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, चक्रवात का लैंडफॉल होने के समय हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके असर से राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्सों में मौसम अचानक बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तूफान से धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। कटाई के दौर में चल रही फसलें बारिश और तेज हवा से गिर सकती हैं या सड़ सकती हैं, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों और जलभराव संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की बात कही है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।मौसम विभाग ने अनुमान से जानकारी दिया है कि मोंथा का असर अगले 48 घंटे तक जारी रह सकता है।

संबंधित पोस्ट

*शहीद जवान की स्मृति में हुआ शहादत दिवस समारोह, गर्व के क्षण में अनेक गणमान्य बने सहभागी*

Chunesh Sahu

*ग्राम कलारतराई में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया*

Chunesh Sahu

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेंसी में भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम.एल.श्रॉफ की स्मृति में 51 वीं पुण्यतिथि का आयोजन

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS)* *(अखिल भारतीय किसान सभा – AIKS से संबद्ध)*

Chunesh Sahu

कोविड मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा को इस कंपनी ने कर दी सस्ती

Admin

बिलासपुर–कटनी रेल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 25 डिब्बे इंजन से अलग

Sakshi Bansod