hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

तेज रफ्तार का कहर, अलग अलग स्थानों पर कई गाड़ियों को मारी ठोकर,1 की मौत 7 घायल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बेमेतरा, बेमेतरा के दुर्ग मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ्तार डिफेंडर कार ने मॉल वाहक छोटा हाथी वाहन को दो बार जोरदार टक्कर मारी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, छोटा हाथी में करीब 17 लोग सवार थे, जो बैजलपुर से छठी कार्यक्रम में शामिल होकर बोरिया बगौद लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर एक व्यक्ति जीवन साहू (34 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बेमेतरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डिफेंडर वाहन चालक ने शहर के अलग-अलग पाँच स्थानों पर भी अन्य वाहनों को टक्कर मारी ! हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय नागरिकों और जो अन्य जगह पर हादसे से बचे वें लोग आक्रोश मे आकर आरोपी चालक के घर का घेराव किया और तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है! कि वाहन चालक नाबालिक था वहीं देर रात पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद वाहन चालक के परिजन को उसके घर से गिरफ्तार किया।इसके बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। आक्रोशित लोगों ने कोतवाली थाना का घेराव किया और फिर शहर के सिग्नल चौक पर मृतक जीवन साहू के शव को रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बेमेतरा बुलाया गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस मामले की जांच जांच में जुट गई है।

 

संबंधित पोस्ट

सामान्य सभा का सम्मिलन 06 नवम्बर को

Chunesh Sahu

*गुण्डरदेही में ‘राम रसोई’ का हुआ शुभारंभ*

Chunesh Sahu

*25 फरवरी को बीपी,शुगर बीमारियों का निः शुल्क स्वस्थ्य जांच शिविर का आयोजन…* *डॉक्टर निर्मेश अग्रवाल सिंघानिया के द्वारा अन्न्पूर्णा सदन देवांगन चौक हटकेशर में दी जाएंगी सेवाएं..*

Chunesh Sahu

*ग्राम मासूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु घासीदास जयंती* *जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने की शिरकत*

Chunesh Sahu

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था — प्रभारी की मनमानी से किसान बेहाल

Sakshi Bansod

कलेक्टर साहब :मनरेगा में नियमों की खुली धज्जियां बिना मस्टर रोल,जेसीबी से खुदाई रिटर्निंग वॉल बना भ्रष्टाचार की दीवार

hindmedianews