hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम हुआ शेड्यूल जारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को रायपुर आएंगे। प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पीएम मोदी का यह दौरा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और लोकार्पणों से जुड़ा रहेगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 7:35 बजे दिल्ली से रवाना होकर 9:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से वे सीधे सत्य साईं हॉस्पिटल जाएंगे, जहां सुबह 10 बजे से 10:35 बजे तक “दिल की बात” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 10:45 से 11:30 बजे तक ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात वे 11:45 से 12:10 तक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री का अगला पड़ाव होगा नया विधानसभा भवन, जहां वे 12:15 से 1:15 बजे तक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 1:30 से 2:15 बजे तक प्रधानमंत्री ट्राइबल म्यूजियम (आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय) का भी लोकार्पण करेंगे।

राज्योत्सव के मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री दोपहर 2:30 से शाम 4:00 बजे तक शामिल होंगे। सभी कार्यक्रमों के पश्चात वे 4:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना

होंगे।

 

संबंधित पोस्ट

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण,

Sakshi Bansod

*रामलीला का मंचन हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है : पुष्पेन्द्र चंद्राकर* *रावण दहन एवं रामलीला के मंचन में चिचलगोंदी पहुँचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य

Chunesh Sahu

जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

Chunesh Sahu

नक्सल क्षेत्र:बेखौफ,निडर जवानों का हौंसला बढ़ाने बीजापुर के नंबी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

hindmedianews

स्वामी आत्मानन्द विद्यालय पंडरिया के शिक्षक जाएंगे आईआईटी जम्मू

hindmedianews

                      *सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात* *‘बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट* *फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी*

Chunesh Sahu