hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

अवैध शराब बिक्री पर आरोपी जेल दाखिल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

मुंगेली जिले में शराब के अवैध बिक्री रोकने कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम हरिहरपुर के राजेश्वर मंगेश्कर के घर में तलाशी लेने पर उसके मकान से 50 पाव देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 09 बल्क लीटर बरामद किया गया, जो छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34 (2),59 क के तहत अजमानतीय अपराध है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर उसे मौके पर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी  जयसिंह मरकाम, आबकारी आरक्षक जयेंद्र नंदागौरी शामिल रहे।

 

संबंधित पोस्ट

Chunesh Sahu

थलसेना अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू, 22 अप्रैल तक पंजीयन का अवसर

Sakshi Bansod

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव :कवर्धा के पटेल मैंदान में होगा दो दिवसीय संगीत और भक्तिमय सांस्कृतिक आयोजन

hindmedianews

Chunesh Sahu

आधे घंटे में फुल चार्ज होने वाला Oppo reno 4 pro आज भारत में होगा लॉन्च, इस फोन से होगी टक्कर

Admin

– ग्राम पटेवा में 45 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त

Admin