
- आज छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान की समस्त कार्यकर्ताओ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जयंती पर गांधी जी के प्रतिमा एवं विजय दशमी की सुअवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया इस अवसर पर उपस्थित रहे मोहनी साहू, शमीना अंजुम,मुनीजा हुसैनी,पूजा यादव,मंजू टेमरे,रेशमी यादव,त्रिवेणी यादव, कांताबाई यादव मोहनी साहू ने बताया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाई जाती है इस दिन को सत्य,अहिंसा और त्याग के सिद्धांतों का सम्मान करने के लिए समर्पित किया गया है जिन्होंने भारत की ब्रिटिश शासन से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई यह दिन गांधी जी के विरासत का जश्न मनाने और उनके आदर्शों पर विचार करने का अवसर होता है जिन्होंने हमेशा सादगी ,स्वदेशी अपनाने सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत को खत्म करने पर जोर दिया साथ ही खुशी की बात यह है कि आज गांधी जयंती और विजय दशमी दोनों एक साथ है पौराणिक कथा के अनुसार मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था दोनों के बीच पूरे नव दिनों तक भयंकर युद्ध हुआ था और दसवें दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध करक संसार को उसके भय व अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी साथ ही अधर्म पर धर्म की स्थापना के रूप में मनाया जाता हैं धार्मिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से यह त्यौहार अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन पर भगवान श्री राम ने दस सिर वाले लंकापति रावण का वध किया था लेकिन आज की इस युग में हम सब को एक साथ मिलकर आज के रावण को मरना होगा अपने अंदर की बुराई को मारना होगा





