
अकलाडोंगरी में “आदि कर्मयोगी” अभियान का क्लस्टर स्तरीय उन्मुखिकरण कार्यक्रम सम्पन्न
धमतरी (छत्तीसगढ़)।
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “आदि कर्मयोगी” अभियान के अंतर्गत अकलाडोंगरी ग्राम में क्लस्टर स्तरीय उन्मुखिकरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस अवसर पर जिले के मास्टर ट्रेनर श्री देवेंद्र कुमार वासनिक, ब्लॉक मास्टर ट्रेनर, प्रदान संस्था के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जनपद सदस्य, सरपंच तथा ग्राम समाज प्रमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं और उनके लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीण समुदाय तक शासन की नीतियां और योजनाएं बेहतर तरीके से पहुंच सकें।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज को सशक्त बनाना और शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने की रणनीतियों से अवगत कराया गया।

विकासखंड धमतरी अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर और विभागीय अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए इसे सफल बनाने में योगदान दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने “आदि कर्मयोगी” अभियान की सराहना की और इसे ग्रामीण समाज के उत्थान व जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया।
यह पहल जनजातीय समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और शासन की योजनाओं को पारदर्शी व प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





