hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक प्रगति के लिए नई रचनात्मक शुरुआत : केमिकल सोसाइटी की नई टीम का गठन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा। आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय पीजी कॉलेज, कवर्धा के रसायन शास्त्र विभाग में शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों को गति देने हेतु नई केमिकल सोसाइटी समिति का गठन किया गया।

 

नवगठित समिति में अभिषेक मानिकपुरी को अध्यक्ष, रोशनी साहू (एमएससी तृतीय सेमेस्टर) को उपाध्यक्ष, ऐश्वर्या श्रीवास्तव को सचिव, रीना साहू (एमएससी प्रथम सेमेस्टर) को संयुक्त सचिव, सालिक राम पटेल को कोषाध्यक्ष, जबकि मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी राहुल सोनकर एवं साक्षी (एमएससी तृतीय सेमेस्टर) को सौंपी गई। समिति के सदस्य के रूप में कुश साहू, कल्याणी, पवन (एमएससी तृतीय सेमेस्टर), होलीराम, केदार एवं पोशन साहू (एमएससी प्रथम सेमेस्टर) का चयन किया गया।

 

समारोह के दौरान प्राचार्या डॉ. ऋचा मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “केमिकल सोसाइटी छात्रों के लिए वैज्ञानिक सोच विकसित करने और ज्ञान-विकास का सशक्त मंच है, जो उन्हें भविष्य की दिशा तय करने में मदद करेगा।” वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति टीकरिहा ने समिति के सामाजिक एवं शैक्षणिक महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच छात्रों के कौशल, नेतृत्व एवं अनुसंधान क्षमताओं को मजबूती प्रदान करेगा।

 

समिति के गठन से विभागीय गतिविधियों में नवाचार, लघु एवं दीर्घकालीन परियोजनाओं और शोध कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा। आने वाले समय में केमिकल सोसाइटी द्वारा कार्यशालाएँ, सेमिनार एवं वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्रों के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को समृद्धि मिलेगी।

 

कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. श्रीमती ऋचा मिश्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीमती दीप्ति टीकरिहा, असिस्टेंट प्रोफेसर संतोष कुमार डहरिया, गेस्ट लेक्चरर संजय यादव सहित एमएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

 

यह पहल शासकीय पीजी कॉलेज कवर्धा के विज्ञान एवं शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित पोस्ट

*सिंचाई विभाग द्वारा नाहर लाइनिंग माइनर कार्य में निभाई जा रही मात्र औपचारिकता…* *गुणवत्ताहीन कार्य कर भ्रष्टाचार को दे रहे अंजाम..* *मुख्यमंत्री से होगी शिकायत_किसान नेता..*

Chunesh Sahu

भाजपा की विकासवादी नीतियों और जनहित के कार्यों से हुई जनविश्वास की जीत : भावना बोहरा

Sakshi Bansod

पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा भोपाल (मध्यप्रदेश) से गुम बालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

Sakshi Bansod

कांग्रेसी राजकुमार अनंत गिरफ्तार: मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की कोशिश बना कारण 

hindmedianews

बिरकोना में सरपंच की ओर से अनोखा उपलक्ष्य, नाती के जन्मदिन पर स्कूल में भोजन का आयोजन

hindmedianews

रेस्क्यू टीम तमिलनाडु से कबीरधाम जिले के चार बंधक श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ रवाना हुए

hindmedianews