hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*गुण्डरदेही में ‘राम रसोई’ का हुआ शुभारंभ*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

प्रेस विज्ञप्ति।
*गुण्डरदेही में ‘राम रसोई’ का हुआ शुभारंभ*

श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति, महेश नगर, दुर्ग और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की पहल से आज गुण्डरदेही में ‘राम रसोई’ का शुभारंभ किया है। इस रसोई का उद्देश्य लोगों को किफायती दर पर शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराना है। राम रसोई का उद्घाटन शुक्रवार, 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतुर्भुज राठी जी संरक्षक राम रसोई , चेमन देशमुख जी जिला भाजपा अध्यक्ष ,तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष रही ।और अध्यक्षता प्रमोद जैन जी नगर पंचायत अध्यक्ष ने की । विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम चंद्राकर जी जनपद अध्यक्ष गुण्डरदेही ,अश्वनी यादव भाजपा नेता ,पार्षद हरीश निषाद, संतोष नेताम, शंकर यादव, सलीम खान ,हेमलता सोहन सोनी पूजा बिंझेकर शैल महोबिया , फैज बक्श ,साथ में सुरेश सोनी ,केशव साहू ,सुशील जैन मनीष जैन ,गगन जैन, कमल तातेड, अशोक महोबिया,श्याम भूतड़ा ,नर्सिंग भूतड़ा, राजू अग्रवाल एवं नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी कई अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
उद्घाटन की शुरुआत भगवान श्री राम की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। ‘राम रसोई’ की यह सेवा दो स्थानों पर उपलब्ध होगी:
* धमतरी चौक, पंजाब नेशनल बैंक के पीछे, जैन कॉम्प्लेक्स, गुंडरदेही
* बस स्टैंड, गुंडरदेही
दुर्ग, राजनांदगांव और अब गुण्डरदेही को मिलकर कुल 20 जगहों में ये श्री राम रसोई चलाई जा रही है
यह रसोई प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी और रविवार को बंद रहेगी। पहले दिन 600 लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया शुभारंभ के दिन सभी लोगों को फ्री में भोजन दिया गया ।लोगों ने खुशी व्यक्त की ।कि अब उन्हें केवल 20 रुपए में भरपेट भोजन मिल सकेगा। रक्षाबंधन और रविवार के कारण यह रसोई दो दिन बंद रहेगी और सोमवार से फिर से अपने नियत समय पर शुरू हो जाएगी।

हिन्द मीडिया रिपोर्टर याद राम साहू 9009338660

संबंधित पोस्ट

अघोरेश्वर महापरिनिर्वाण दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,नेत्र रोग निदान व चश्मा वितरण: जरूरतमंदों को 58 कंबल और 70 ऊनी टोपी वितरित,जड़ी-बूटी उपचार से लोगों ने पाया स्वास्थ्य लाभ

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना: प्रयास विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा 10 मई को आयोजित

Sakshi Bansod

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के चयनित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर विलेज विजन कार्य योजना का किया गया वाचन एवं अनुमोदन

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले में अक्ति के दिन मनाया जाएगा माटी पूजन दिवस, तैयारियां शुरू, गौठानों और गांवों में होंगे विविध कार्यक्रम

hindmedianews

रामलला दर्शन योजना :कबीरधाम जिले के सैकड़ों श्रद्धालुओं के अयोध्या और काशी दर्शन के सपने हुए पूरे

hindmedianews

खेलकूद से शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलती है – कविता योगेश बाबर 

Chunesh Sahu