hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में फर्जी पत्रकार का खुलासा: मनोज शुक्ला सहित अनेक पत्रकारों ने किया SP से शिकायत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
@ajay jangde
रायपुर : एक अपराधिक दिमाग और शातिर चालबाज व्यक्ति अकलेश खटोड़ उर्फ अखिलेश जैन नामक व्यक्ति जिसे पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों सहित भाषा, वाक्य विन्यास और व्याकरण सहित शुद्ध हिंदी का ज्ञान तक नहीं है वह व्यक्ति छत्तीसगढ़ शासन, जिला एवं पुलिस प्रशासन से बतौर पत्रकार और ब्यूरो चीफ बन एक मीडिया संस्थान के नाम से पत्राचार एवं पत्रकारवार्ता कर रहा है। यह व्यक्ति आई. ए. एस., आई.पी. एस., राज्य प्रशासनिक सेवा, गणमान्य व्यापारी गणों एवं पत्रकारों के विरुद्ध तथ्यहीन, साक्ष्य हीन,झूठी तथा मनगढ़ंत शिकायतों द्वारा लोक सेवकों को गुमराह करने, लोक सेवकों को गलत निर्णय लेने एवं अनुचित तथा विधि विरुद्ध कार्य के लिए प्रेरित करने का अपराध कर रहा है। जो की भारतीय न्याय संहिता 2023 के अनुसार गंभीर अपराध है। पूर्व में भी राजधानी के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों ने इसके विरुद्ध आवेदन प्रस्तुत किये है साथ ही पत्रकार वार्ता कर इसके काले कारनामों को उजागर किया है। पूर्व में भी अकलेश खटोड़ उर्फ अखिलेश जैन के काले कारनामों की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री से भी की गई थी। 
ये पहले राजधानी के एक बड़े बिल्डर की फर्म में नौकरी करता था। फिर उसी को ब्लेकमेल करने लगा। जिसकी भी शिकायत सामने आई थी। अब ये फर्जी पत्रकार बन कर पत्रकारों के विरुद्ध ही तथ्यहीन, साक्ष्य हीन, मनगढ़ंत और झूठा एक आवेदन भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी एक लिखित शिकायत की गई है कि यह सभी पत्रकार फिर से मेरे खिलाफ निराधार एवं झूठी खबर चला रहे हैं। जो की पूर्णतः निराधार है।
इन सभी विषयों को लेकर पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह से मुलाकात की और आवेदन पत्र भी दिया है कि इसके विधि विरुद्ध किए जा रहें कृत्यों की विस्तृत जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाए।

संबंधित पोस्ट

छग को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मुहिम छेड़ी, रत्नावली कौशल 

hindmedianews

डायल 112 सेवा वाहनों का कलेक्ट्रेट परिसर मुंगेली में किया गया शुभारंभ

rakeshbhaskar

कबीरधाम के ग्राम घुघरी में पंडित प्रदीप मिश्रा जी की कथा हेतु यातायात एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था*

Sakshi Bansod

के एम ज्ञान सागर इंग्लिश मीडियम स्कूल में पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस… 

Chunesh Sahu

भव्य कांवड़ यात्रा निकाल कर ओंकारेश्वर मंदिर पलारी और लिंगेश्वर मंदिर मे किया जल अर्पित, पड़कीभाट गांव में किया गया शिव महापुराण की कथा,

Chunesh Sahu

चोरी करने व चोरी का सामान खरीदने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

hindmedianews