hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 14 माओवादियों के मारे जाने का दावा किया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले में संदिग्ध माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 14 माओवादियों के मारे जाने का दावा किया है.

 

 

 

गरियाबंद के जिस कुल्हाड़ीघाट के भालूडिगी और तारझर के जंगल में यह मुठभेड़ हुई, वह ओडिशा के नुआपाड़ा ज़िले से लगा हुआ है.

 

 

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ़ की ‘कोबरा बटालियन’ और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान रविवार को ही ऑपरेशन के लिए निकले थे, जहां देर रात संदिग्ध माओवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई.

 

 

 

यह मुठभेड़ सोमवार की रात तक चलती रही. इससे पहले सोमवार की दोपहर में दो संदिग्ध माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके थे. मंगलवार की सुबह 12 अन्य माओवादियों के शव बरामद किए गए.

 

 

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार मिले हैं. सर्चिंग ऑपरेशन अभी जारी है. मारे जाने वाले माओवादियों की संख्या बढ़ सकती है.”

 

 

 

मारे जाने वालों में कुछ माओवादियों की पहचान ओडिशा में सक्रिय माओवादी संगठन के वरिष्ठ सदस्यों के रुप में की गई है. हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है.

 

 

 

इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के एक जवान को भी गोली लगी है. हालांकि उनकी हालत ख़तरे से बाहर है. छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल से माओवादियों के ख़िलाफ़ बड़ा अभियान चल रहा है.

 

 

 

साल 2024 में सुरक्षाबलों ने राज्य में 219 माओवादियों को मारने का दावा किया था.

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

श्री सुंदरम पब्लिक स्कूल सिल्हाटी मे शिक्षक दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी का किया गया आयोजन 

hindmedianews

कबीरधाम के शिक्षक ने राज्योत्सव में बिखेरा ज्ञान का प्रकाश उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रतिभा देख हुए गदगद* 

Sakshi Bansod

जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री एल्मा ने फहराया राष्ट्रध्वज

Chunesh Sahu

विवेकानन्द विद्यापीठ आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 17 मई तक आवेदन किए जाएंगे स्वीकार कक्षा तीसरी, छठवीं, नवमीं और ग्यारहवीं में निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Chunesh Sahu

तेंदूपत्ता संग्रहण में फड़ मुंशियों की अवैध वसूली  बैगा,आदिवासी सहित वन क्षेत्रों के तेंदूपत्ता संग्रहण कर्ताओं की सरकार तमाचा,समय से पहले खरीदी बंद

Sakshi Bansod

*झमाझम बारिश के बीच शराब दुकान के सुपरवाइज और गार्ड आमरण अनशन पर..*

Chunesh Sahu