hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़जन्म दिवस की बधाईदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

धमतरी 02 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने 30 नवम्बर 2024 को सेवानिवृत्त हुए जिले के 9 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री गांधी ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई-शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ रहने की कामना की। सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड धमतरी के सहायक वर्ग 2 श्रीमती सुषमा जाधव, भृत्य श्री मानसिंह धु्रव, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के व्याख्याता श्री लक्ष्मण राव मगर, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला कुरूद श्री रमेश कुमार सोनवानी, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला नगरी श्री रोहितलाल धनंजय, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली श्री ऋषिकांत सिन्हा, व्याख्याता सलोनी श्री धनश्याम साहू, लेखापाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीजामगांव श्री रूप कुमार सिन्हा और उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भखारा श्री नन्द कुमार साहू शामिल हैं।

 

2.समाचार

जिले में आयोजित होने वाले युवा उत्सव की तैयारियां सुनिश्चित किया जाए

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने दिए निर्देश

धमतरी 02 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर जनदर्शन, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में मिले आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में महामहीम राज्यपाल का जिले में प्रवास संभावित है। इसके मद्देनजर विभागीय गतिविधियों संबंधी जानकारी, कार्यक्रमों और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने कलेक्टर ने कहा। इसके साथ ही पुरानी गाड़ियों के नीलामी हेतु प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिए। साथ ही राजसात वाहनों की नीलामी की कार्यवाही करना सुनिश्चित करने कहा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम, श्री रामकुमार कृपाल सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर सुश्री गांधी ने जिले में बीते 14 नवम्बर से चल रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी कार्य नियमिति होते रहना चाहिए, उसे रोकें नहीं। मौसम की स्थिति को देखते हुए कैप कव्हर सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त रखें। साथ ही खरीदी गए धान का समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत अब तक मिले आवेदनों और उनपर की गई कार्यवाही की जानकारी बैठक में ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पूर्ण, शेष, प्रगतिरत और अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली और आवास निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जाति एवं आय प्रमाण पत्र संबंधी आवेदनों का निराकरण करने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने कहा। कलेक्टर ने अस्पतालों में जन्म प्रमाण पत्र जल्द से जल्द बनाने और इस कार्य को लंबित नहीं रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही आयुष्मान वय वन्दना योजना के तहत 70 साल एवं उससे अधिक आयु के हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने कहा। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने रबी फसलों की बीमा संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से करने और हितग्राहियों को इसका लाभ देने के निर्देश दिए। जिले में आयोजित होने वाले विकासखण्ड और जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसके साथ ही त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन, परख की प्रगति, सड़क दुर्घटना के मुआवजा प्रकरण इत्यादि की भी कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में समीक्षा की।

 

3.समाचार

विभिन्न व्यवसायों के लिए ऋण हेतु आवेदन 31 दिसम्बर तक

 

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति धमतरी में

 

धमतरी 02 दिसम्बर 2024/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति धमतरी द्वारा वर्ष 2024-25 में संचालित अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के 179 और आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के 54 हितग्राहियों को विभिन्न व्यवसाय के लिए बैंक के माध्यम से ऋण दिया जाएगा। इसमें किराना, फैंसी, सायकल स्टोर्स, बढ़ईगिरी, फर्नीचर आदि व्यवसाय शामिल हैं। कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी श्री बी.एस. सिदार ने बताया इसके लिए विभाग द्वारा पात्रता अनुसार स्वीकृत ऋण राशि का 50 प्रतिशत या अधिकतम 10 हजार रूपये अनुदान राशि दिया जाएगा, ऋण राशि की सीमा नहीं है।

कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इसके लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के ऐसे आवेदक, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 50 हजार रूपये से अधिक न हो एवं उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो तथा धमतरी जिले का मूल निवासी हो, वे ऋण प्राप्त करने के लिए आगामी 31 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ स्वयं के 3 पासपोर्ट साईज फोटो, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता, शैक्षणिक योग्यता एवं राशन कार्ड की दो-दो छायाप्रति कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 48 स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय में जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि तक लक्ष्य अनुसार आवेदन पत्र नहीं मिलने पर अवधि बढाई जा सकेगी। इसके साथ ही विकासखण्ड नगरी के आवेदक प्रबंधक, अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, कृषि उपज मंडी के सामने, नगरी से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। परीक्षण के बाद पात्र पाए गए आवेदनों को स्वीकृति के लिए संबंधित बैंक शाखाओं में प्रेषित किया जाएगा।

 

 

4.समाचार

विभिन्न व्यवसायों के लिए ऋण हेतु आवेदन 31 दिसम्बर तक

 

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति धमतरी में

 

धमतरी 02 दिसम्बर 2024/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति धमतरी द्वारा वर्ष 2024-25 में संचालित अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के 179 और आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के 54 हितग्राहियों को विभिन्न व्यवसाय के लिए बैंक के माध्यम से ऋण दिया जाएगा। इसमें किराना, फैंसी, सायकल स्टोर्स, बढ़ईगिरी, फर्नीचर आदि व्यवसाय शामिल हैं। कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी श्री बी.एस. सिदार ने बताया इसके लिए विभाग द्वारा पात्रता अनुसार स्वीकृत ऋण राशि का 50 प्रतिशत या अधिकतम 10 हजार रूपये अनुदान राशि दिया जाएगा, ऋण राशि की सीमा नहीं है।

कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इसके लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के ऐसे आवेदक, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 50 हजार रूपये से अधिक न हो एवं उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो तथा धमतरी जिले का मूल निवासी हो, वे ऋण प्राप्त करने के लिए आगामी 31 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ स्वयं के 3 पासपोर्ट साईज फोटो, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता, शैक्षणिक योग्यता एवं राशन कार्ड की दो-दो छायाप्रति कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 48 स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय में जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि तक लक्ष्य अनुसार आवेदन पत्र नहीं मिलने पर अवधि बढाई जा सकेगी। इसके साथ ही विकासखण्ड नगरी के आवेदक प्रबंधक, अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, कृषि उपज मंडी के सामने, नगरी से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। परीक्षण के बाद पात्र पाए गए आवेदनों को स्वीकृति के लिए संबंधित बैंक शाखाओं में प्रेषित कियाजाएगा।

 

5.समाचार

जनदर्शन में मिले आवेदनों का अधिकारी करें तत्काल निराकरण

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले के दूर-दराज से जनदर्शन में पहुंचे लोगो की सुनीं समस्या, मांग और शिकायत

धमतरी 02 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से जनदर्शन में पहुंचे फरियादियों की बारी-बारी से समस्या, मांग और शिकायतों को सुनीं और और प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में आज उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदाय करने सहित राजस्व प्रकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने, सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सीसी रोड निर्माण कराने और अतिक्रमण हटाने तथा अवैध ब्लास्टिंग रोकने संबंधी कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।

 

 

6.समाचार

टी.बी.मुक्त भारत अभियान 7 दिसम्बर से 24 मार्च तक

 

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

धमतरी 02 दिसम्बर 2024/ भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन के तहत 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत आज कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि जनभागीदारी से टी.बी.मुक्त भारत अभियान आगामी 7 दिसम्बर से 24 मार्च तक ’’टी.बी.मुक्त भारत के लिए जनभागीदारी’’ थीम को लेकर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 दिसम्बर को कार्यक्रम का शुभारंभ, 8 दिसम्बर को समुदाय के लोगों को निक्षय मित्र बनाने प्रेरित किया जाएगा तथा 23 से 31 दिसम्बर के बीच जनप्रतिनिधि सहित लोगों के माध्यम से कार्यक्रमों में क्षय उन्मूलन, कुष्ठ, मलेरिया के विषय में जागरूकता लाई जाएगी।

टीबी मुक्त भारत के इस अभियान में जिले के सभी शासकीय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन इत्यादि भी अपनी सहभागिता निभाएंगे। कलेक्टर सुश्री गांधी ने टीबी मुक्त भारत अभियान में जनभागीदारी के लिए कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, मितानिन, स्वयंसेवी संगठनों को अपना योगदान देने और टीबी मुक्त बनाने के प्रयास में लगे रहने की अपील की है।

 

7.समाचार

घरेलू अगरबत्ती एवं मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण के लिए आवेदन 10 दिसम्बर तक

 

धमतरी 02 दिसम्बर 2024/ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में अगरबत्ती एवं मोमबत्ती निर्माण का 10 दिवसीय निःशुल्क एवं आवासीय सुविधायुक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 साल तक के स्वरोगार के इच्छुकों से आगामी 10 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी सुश्री अनिता टुडू ने बताया कि अगरबत्ती एवं मोमबत्ती निर्माण के साथ ही उद्यमिता संबंधी जानकारी भी दी जायेगी। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी और 4 पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ आवेदन कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में जमा किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 73899-43193, 88394-68509 और 97559-17024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

प्रशिक्षण के दौरान सुगंधित अगरबत्ती, हाथ से बने अगरबत्ती, लोभान धूप अगरबत्ती तथा आधुनिक मशीन से अगरबत्ती बनाना एवं पैकेजिंग आदि की जानकारी के साथ ही मोमबत्ती, हारपिक, फिनाइल, हैंड वॉश, वाशिंग पावडर, लिक्विड सोप, नहाने का साबून बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

8.समाचार

विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव 3 से 6 दिसम्बर तक

 

प्रतियोगिता स्थल में प्रतिभागी करा सकेंगे पंजीयन

 

धमतरी 02 दिसम्बर 2024/ प्रदेश के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस साल भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड और जिला स्तर पर किया जा रहा है। प्रभारी खेल अधिकारी सुश्री बी. एक्का ने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर 3 से 6 दिसम्बर तक और जिला स्तर पर 13 दिसम्बर को युवा उत्सव के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव के लिए प्रतिभागी प्रतियोगिता स्थल में भी अपना पंजीयन करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन फॉर्म के साथ दो फोटो, जाति, निवास, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करेंगे। बता दें किं 3 दिसम्बर को इंडोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी, 4 दिसम्बर को अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम कुरूद, 5 दिसम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंण्मुंडी, मगरलोड और 6 दिसम्बर को श्रृंगीऋषि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 13 दिसम्बर को इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी में किया जाएगा।

गौरतलब है कि युवा उत्सव 15 से 29 वर्ष तक की आयु वर्ग में आयोजित होगा। इसमें सांस्कृतिक के तहत सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, लाईफ स्कील के तहत कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व कला/तात्कालिक भाषण, कविता, थीमेटिक के तहत विज्ञान मेला, युवा कृति के तहत हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, फोटोग्राफी के तहत मोबाईल फोटोग्राफी (केवल जिला स्तर पर) और अन्य के तहत रॉकबैंड (केवल जिला एवं राज्य स्तर पर) आदि विधा में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

9.समाचार

नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया नाटक का मंचन

 

जिले में मनाया जा रहा विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा

 

धमतरी 02 दिसम्बर 2024/ जिले में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत आज जिला चिकित्सालय धमतरी के ओपीडी प्रतिक्षा हॉल में उपस्थित मरीजों एवं परिजनो के मध्य रिलायंस नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा “अपने अधिकारो को समझिए और सही रास्ता चुनिए“ थीम पर नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सिविल सर्जन के द्वारा नर्सिंग विद्यार्थियों को कार्य के समय रखी जाने वाली सावधानी एवं सुरक्षा नियमों को बताया गया। काउंसलर के द्वारा एच आई वी/एड्स पीड़ितो से किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने, सम्मानजनक व्यवहार करने एवं समानता का अधिकार के विषय में बारिकी से जानकारी दी गई।

 

10.समाचार

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी वर्ष 2024-25

 

किसान भाई 31 दिसबर तक करा सकते है बोई गई फसलो का बीमा

 

धमतरी 02 दिसम्बर 2024/ जिले में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रबी वर्ष 2024-25 में फसलों का बीमा किया जा रहा है, जिसकी अधिसूचना शासन द्वारा जारी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसलों का प्राकृतिक रूप से होने वाली क्षति की प्रतिपूर्ति की जाती है। उप संचालक कृषि ने बताया कि शासन द्वारा अधिसूचित मुख्य फसल गेहू सिंचित/ असिंचित, चना, राई, सरसों एवं अलसी फसलों का फसल बीमा आवरण में सम्मिलित किया गया है, जिसका किसानों को देय प्रीमियम राशि गेहूं सिंचित हेतु 525 रूपये, गेहू असिचित-375 रूपये, चना-540 रूपये, राई, सरसों 375 रूपये एवं अलसी 255 रूपये पीमियम दर प्रति हेक्टेयर निर्धारित है। बीमा कराने हेतु किसान आवश्यक अभिलेख जैसे-नवीन आधार कार्ड की कॉपी, नवीन भूमि प्रमाण पत्र (बी-1-पी-2 की छायाप्रति), बैंक पासबुक खाता विवरण की छायाप्रति, फसल बोनी प्रमाण पत्र, किसान का वैध मोबाईल नंबर, बटाईदार की स्थिति में कास्तकार का घोषणा पत्र इत्यादि के साथ किसान भाई अपने नजदिकी वित्तीय संस्थाए/च्वाईस सेंटरों में जाकर अपनी बोई गई फसलों का बीमा करा सकते है। जिससे फसलो को होने वाले नुकसान जैसे असामायिक वर्षा, ओलावृष्टि, जाल प्लावन तथा फसल कटने के बाद खेत में रखे गए करपा को होने वाले नुकसान की भरपाई बीमा कम्पनी द्वारा किया जा सके।

उप संचालक ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से फसलों की क्षति होने की स्थिति में बीमा कम्पनी के टोल श्री नबर 1800-419-0344 एवं कृषक रक्षक पोर्टल हेल्पलाईन नंबर 14447 में क्षति होने के 72 घंटे के अंदर सूचना देकर शिकायत दर्ज करा सकते है, ताकि क्षति की आकलन समय सीमा में किया जा सकें। अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। उप संचालक ने किसान भाईयों से अपील की है कि अधिक से अधिक फसलों का बीमा करावे, जिससे प्राकृतिक रूप से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति प्राप्त हो सके।

संबंधित पोस्ट

दीया तले अंधेरा: धमतरी में स्कूलों में पुस्तकों की कमी, त्रिमासिक परीक्षा के बीच पालकों का जनदर्शन में प्रदर्शन**

Chunesh Sahu

सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, हथियारों सहित 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 6 महिलाएं शामिल, घोषित था 33 लाख से अधिक का इनाम

Sakshi Bansod

कृषि पखवाड़ा में दी गई योजनाओं की जानकारी

*समाज को संगठित होकर शिक्षा रूपी अस्त्र को अपनाकर आगे बढ़ना होगा–आर एन ध्रुव

Chunesh Sahu

शत प्रतिशत मतदान हेतु- रक्षासूत्र बांधकर लिया संकल्प

hindmedianews

नातिन धोबिन दाई मेले का मुख्यमंत्री को आमंत्रण, *⚡आचार संहिता खत्म होने के बाद होगा क्रियान्वयन* रजक महोत्सव मानने के लिए रहे तैयार, सूरज निर्मलकर, प्रदेश अध्यक्ष,

Chunesh Sahu