
रायपुर:छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चार नवंबर को उद्घाटन समारोह व वहाँ लगे प्रदर्शनी को देखने के लिए कबीरधाम जिले व पंडरिया तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बिरकोना के ग्रामीण जन पहुंचे। जिसमें मोहन कुर्रे, चैतराम, परदेशी राम धुर्वे, बेदराम धुर्वे, नारद यादव, भुवन मरावी, सचिव सुनील कुमार, रोजगार सहायक राम प्रसाद, अजय, अनिल, संदीप, लल्लन, सहित कई ग्रामीण हित ग्राही व किसान नये रायपुर में लगे प्रदर्शनी को देखे क़ृषि विभाग के पंडाल पर ग्रामीणों ने विभिन्न फसलों की जानकारी ली और क़ृषि संबद्घि यंत्रो व उपकरणो का अवलोकन किया, इसके साथ ग्रामीण एवं पंचयात विकास विभाग के स्टाल पर शासन के विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शित छवि को देख ग्रामीण अभिभूत हुये, कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत पण्डरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरकोना में पिछले कुछ वर्षों में शाशन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन जिस तरीके से हो रहा है वो काबिले तारीफ है, ग्रामीणों ने बताया की राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को को जिस तरह से कालकारों बारह मासी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी वो बहुत ही बढ़िया था | विभिन्न विभागों के स्टॉलो पर जाकर ग्रामीणों ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली जिसमें मछली पालन, सोलर सयंत्रो में छूट, व शिल्प ग्राम में हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी देखी,और राज्योत्सव के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया, ग्रामीणों ने बताया की हम लोग पहली बाऱ नया रायपुर आएं है व बहुत अच्छा लग रहा सभी ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच सविता चाँदसे को हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने हमें राज्योत्सव तक लाने ले जाने की व्यवस्था की और इस कार्यक्रम में सम्मलित कराया |





