hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम कलेक्टर ने जताया नगर पालिका सीएमओ पर कड़ी नाराजगी,चौपाटी कार्य में था लापरवाही 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नगर पालिका के सामने प्रस्तावित चौपाटी स्थल का किया निरीक्षण

कवर्धा। कवर्धा शहर की नगर पालिका के सामने करोडों़ रूपए की लागत से प्रस्तावित सुव्यवस्थित चौपाटी परियोजना के कार्य में देरी को लेकर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कलेक्टर ने परियोजना में विलंब को गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश दिए हैं कि चौपाटी कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए और इसे समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। कलेक्टर श्री वर्मा ने आज नगर पालिका के सामने प्रस्तावित सुव्यवस्थित चौपाटी स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, सीएमओ श्री रोहित साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि चौपाटी का कार्य अब और देरी से नहीं चलना चाहिए। यह परियोजना शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर पालिका अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर कार्य को जल्द प्रारंभ किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और यह समय सीमा के भीतर पूर्ण होना चाहिए। अगर कार्य में और देरी हुई, तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे। इसके साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि परियोजना की नियमित रूप से समीक्षा की जाए ताकि कार्य में किसी प्रकार की रुकावट या समस्या का समाधान तुरंत किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले का सबसे बड़ा कवर्धा शहर एक “समृद्ध कवर्धा-सुव्यस्थित कवर्धा“ के मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से प्रदेश में एक मॉडल नगर पालिका के रूप में विकसित करने के लिए चार बड़े-बडे़ कार्ययोजना की गई है। इसमें कवर्धा नगर पालिका के सामने सुव्यस्थित चौपाटी, गार्डन सहित सौदर्यीकरण का कार्य शामिल है। चौपाटी के लिए राज्य शासन से करोडों़ रूपए की स्वीकृति मिल गई। कलेक्टर ने शीघ्र ही चौपाटी का काम शुरू करने के निर्देश दिए है।

संबंधित पोस्ट

वन मंत्री श्री अकबर ने पौधा रोपण कार्य को गति तथा पूर्ण करने दिए निर्देश ।

hindmedianews

 सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान।    52 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 17,900 रू.वसूला गया जुर्माना

Chunesh Sahu

*खिसियानी बिल्ली नोच रही खंभा…* *खोद रहे पहाड़ निकल रही चुहिया…* *आनलाइन सट्टा में सटोरियों को मिल रहा रियायत

Chunesh Sahu

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें– कलेक्टर जनमेजय महोबे

hindmedianews

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई गई

hindmedianews

कोयलारी कापा की सरपंच पद के लिए दूरपति नेमचंद बंजारे की स्थिति मजबूत: सरपंच बनाने लोगों का मिल रहा समर्थन 

hindmedianews